दमुआ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के आह्वान पर ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत दमुआ में भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा का शुभारंभ दीनदयाल चौक दमुआ से हुआ, जहां बड़ी संख्या में वरिष्ठ भाजपा पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, कार्यकर्ता, नगर पालिका अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सभी पार्षद गण, महिला शक्ति, समाजसेवी एवं समस्त नगर पालिका ने एक साथ मिलकर मनाया।

 

तिरंगा यात्रा दीनदयाल चौक से प्रारंभ होकर रामनगर, सफेद पुल, मायनस चौक, पुराना दमुआ चौक, काली छापर स्कूल, नंदन मार्केट, तिरंगा चौक एवं दमुआ मेन मार्केट होते हुए पुनः दीनदयाल चौक पहुंची, जहां यात्रा का समापन किया गया।

हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति के नारों के साथ निकली यात्रा ने पूरे नगर में राष्ट्रप्रेम और एकता का संदेश दिया। यात्रा में आम जनमानस एवं समाजसेवियों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। बड़ी संख्या में महिलाओं और स्कूली विद्यार्थियों की सहभागिता ने कार्यक्रम को विशेष आकर्षण प्रदान किया।

 

इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि तिरंगा देश की आन, बान और शान का प्रतीक है। ‘हर घर तिरंगा’ अभियान का उद्देश्य प्रत्येक नागरिक के मन में राष्ट्रभक्ति की भावना को और मजबूत करना है। दमुआ में निकली तिरंगा यात्रा ने नागरिकों को देश के प्रति सम्मान, एकता और जिम्मेदारी का संदेश दिया। इस तिरंगा यात्रा को सफल बनाने में शासन प्रशासन की भी महत्वपूर्ण भूमिका रही!

एसेंबली रिपोर्टर भगवानदास साहू

Leave A Reply

Exit mobile version