*देवस्नान पूर्णिमा उत्सव श्रद्धा एवं भक्ति के साथ संपन्न*

 

*चिरमिरी – एमसीबी* –  श्री श्री जगन्नाथ सेवा संघ के तत्वावधान में सोमवार, 29 जून 2026 को प्रातः 7 बजे श्री श्री जगन्नाथ मंदिर परिसर में भगवान श्री जगन्नाथ, भगवान बलभद्र एवं देवी सुभद्रा का पावन देवस्नान पूर्णिमा उत्सव श्रद्धा, भक्ति एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हर्षोल्लासपूर्वक संपन्न हुआ।

 

उत्सव के दौरान भगवान श्री जगन्नाथ, बलभद्र एवं माता सुभद्रा का 108 पवित्र कलशों के जल से विधिवत महाभिषेक किया गया। मंदिर परिसर भक्ति-भाव से सराबोर रहा। श्रद्धालुओं ने भगवान के दर्शन कर पूजा-अर्चना की तथा नगर एवं प्रदेश की सुख-समृद्धि, शांति एवं मंगल की कामना की।

इस अवसर पर श्री श्री जगन्नाथ सेवा संघ के समस्त पदाधिकारी, जगन्नाथ प्रेमी, कीर्तन मंडली एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। भजन-कीर्तन एवं जय जगन्नाथ के जयघोष से पूरा मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण में डूबा रहा।

 

कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए श्री श्री जगन्नाथ सेवा संघ ने सभी श्रद्धालुओं, कीर्तन मंडली, सहयोगकर्ताओं एवं उपस्थित भक्तजनों के प्रति आभार व्यक्त किया तथा भविष्य में भी इसी प्रकार धर्म एवं संस्कृति से जुड़े आयोजनों में सहभागिता का आग्रह किया।

 

*संवाददाता – योगेन्द्र प्रताप सिंह ब्यूरो चीफ*

Leave A Reply

Exit mobile version