भिलाई। सोशल मीडिया पर वीडियो चमकाने के चक्कर में सड़क पर खतरनाक स्टंट करने वाले एक युवक को सुपेला पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी युवराज सोनी (20 वर्ष), निवासी कृष्णा नगर, बिना नंबर की स्प्लेंडर मोटरसाइकिल पर सार्वजनिक सड़क पर लापरवाही और तेज गति से स्टंट कर रहा था। राहगीरों द्वारा समझाने पर आरोपी विवाद करने पर आमादा हो गया, जिससे शांति भंग होने की स्थिति बन गई।
व्हाट्सएप पर वीडियो वायरल होने के बाद सुपेला पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को चिन्हित किया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध कर मोटरसाइकिल जप्त कर ली है और प्रतिबंधात्मक कार्रवाई के बाद उसे न्यायालय में पेश किया। दुर्ग पुलिस ने युवाओं से अपील की है कि वे सड़कों पर स्टंट और रेसिंग जैसे जानलेवा कृत्यों से बचें और यातायात नियमों का पालन करें।
रिपोर्ट: मयंक श्रीवास्तव
ब्यूरो चीफ, पुलिसवाला न्यूज़

Comments are closed.

Exit mobile version