मैहर पुलिस द्वारा गंभीर अपराधों पर प्रभावी कार्रवाई करते हुए ताला थाना क्षेत्र में दहेज हत्या के 04 नफर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
मैहर मध्य प्रदेश
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक मैहर अवधेश प्रताप सिंह एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. चंचल नागर के निर्देशन में तथा अनुविभागीय अधिकारी पुलिस अमरपाटन सुश्री ख्याति मिश्रा के नेतृत्व में की गई
दिनांक 15.07.2026 को थाना ताला क्षेत्रान्तर्गत ग्राम ललितपुर नं.02 मे मृतिका श्रीमती सोनम तिवारी पति अतुलेश कुमार तिवारी उम्र 29 वर्ष निवासी ग्राम ललितपुर नं.02 थाना ताला जिला मैहर (म.प्र.) द्वारा अपने कमरे मे फांसी लगाकर आत्महत्या की गई थी जिस पर थाना ताला पुलिस द्वारा मर्ग पंजीबद्ध किया जाकर पीएम एवं पंचनामा कार्यवाही एसजीएमएच रीवा मे की गयी मृतिका नवविवाहिता होने से मर्ग जांच सुश्री ख्याति मिश्रा एसडीओपी अमरपाटन द्वारा की गयी जिनके द्वारा मर्ग जांच के दौरान मृतिका के मायके पक्ष के बयान दर्ज किये गये जो मृतिका के परिजनों द्वारा बताया गया कि वर्ष 2022 मे मृतिका श्रीमती सोनम तिवारी के भाई की एक्सीडेन्ट से मृत्यु हो गयी थी जिस पर मृतिका के पिता को क्लेम राशि के रुप मे 17 लाख रुपये मिले थे जिसको लेकर मृतिका उसके पति अतुलेश तिवारी,ससुर कमलेश्वर तिवारी,सास सुनीता तिवारी,जेठ निलेश तिवारी, एवं ननद बबली मिश्रा द्वारा आये दिन दहेज को लेकर प्रताडित करते एवं मृतिका को कहते कि अपने पिता से पैसे एवं संम्पत्ती लेकर आओ और जो तुम्हारे पिताजी को क्लेम का पैसा मिला है उसमे से आधा पैसा लेकर आओ तब मृतिका के पिता द्वारा अपने बैंक खाते से पैसे निकाल कर तीन बार 01-01 लाख रुपये अपने दामाद अतुलेश तिवारी को नगद दिया गया इसके बाद भी ससुराल पक्ष के द्वारा लगातार मृतिका सोनम को दहेज के लिये मानसिक रुप से प्रताड़ित किया गया जिससे परेशान होकर मृतिका सोनम तिवारी द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली गयी जिस पर थाना ताला मे मर्ग क्र. 25/26 धारा 194 बीएनएसएस का पंजीबद्ध किया जाकर पीएम पंचनामा कार्यवाही एसजीएमएच रीवा से करायी गयी एवं मर्ग जांच से मृतिका के पति अतुलेश तिवारी,ससुर कमलेश्वर तिवारी,सास सुनीता तिवारी,जेठ निलेश तिवारी, एवं ननद बबली मिश्रा द्वारा मृतिका को दहेज के लिये मानसिक रुप से प्रताड़ित करने पर मृतिका द्वारा स्वयं फांसी लगाकर आत्महत्या करना पाये जाने से प्रथमदृष्ट्या अपराध धारा 80(2),85,3(5) बीएनएस एवं 3/4 द.प्रति.अधि. का घटित होना पाये जाने से आरोपीगण के विरुद्ध थाना ताला मे अपराध क्रमांक 237/26 पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया ।
दहेज हत्या के जघन्य अपराध को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में एसडीओपी अमरपाटन के नेतृत्व मे आरोपीगण (1) अतुलेश कुमार तिवारी पिता कमलेश्वर प्रसाद तिवारी उम्र 33 वर्ष, (2) कमलेश्वर प्रसाद तिवारी पिता स्व. शत्रुघन तिवारी उम्र 62 वर्ष, (3) सुनीता तिवारी पति कमलेश्वर प्रसाद तिवारी उम्र 48 वर्ष सभी निवासी ग्राम ललितपुर नम्बर 02 थाना ताला जिला मैहर(म.प्र.), (4) बबली मिश्रा पति शिवप्रसाद मिश्रा उम्र 36 वर्ष निवासी ग्राम सेमरा जिला रीवा (म.प्र.) को गिरफ्तार किया गया है एवं माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है। प्रकरण का एक आरोपी निलेश तिवारी पिता कमलेश्वर प्रसाद तिवारी निवासी ग्राम ललितपुर नम्बर 02 थाना ताला जिला मैहर(म.प्र.) का फरार है जिसकी पता तलाश जारी है।
गिरफ्तार आरोपी:-* (1) अतुलेश कुमार तिवारी पिता कमलेश्वर प्रसाद तिवारी उम्र 33 वर्ष, (2) कमलेश्वर प्रसाद तिवारी पिता स्व. शत्रुघन तिवारी उम्र 62 वर्ष, (3) सुनीता तिवारी पति कमलेश्वर प्रसाद तिवारी उम्र 48 वर्ष सभी निवासी ग्राम ललितपुर नम्बर 02 थाना ताला जिला मैहर(म.प्र.), (4) बबली मिश्रा पति शिवप्रसाद मिश्रा उम्र 36 वर्ष निवासी ग्राम सेमरा जिला रीवा (म.प्र.)
फरार आरोपी – नीलेश तिवारी निवासी ललितपुर
सराहनीय भूमिका
निरी. महेन्द्र मिश्रा थाना प्रभारी ताला, उप निरी. आर.बी. अहिरवार, सउनि. कौशिल्या देवी, सउनि. समयलाल कोल, प्र.आर. हसरत खान एसडीओपी कार्यालय अमरपाटन, प्र.आर. राकेश मिश्रा, प्र.आर. पंकज मिश्रा, प्र.आर. चंदन शुक्ला, प्र.आर. इच्छालाल तिवारी, आर. शुभम द्विवेदी एसडीओपी कार्यालय अमरपाटन, आर. संतोष द्विवेदी, आर. नागेन्द्र यादव, आर. वीरेन्द्र नागर, आर. जितेन्द्र दुबे सै. कमलेन्द्र सिंह थाना ताला
रिपोर्टर आशीष चतुर्वेदी मैहर





