दमुआ :साइबर अपराधों की रोकथाम एवं जन-जागरूकता हेतु दिवसीय “सेफ क्लिक” अभियान का शुभारंभ…*

*साइबर ठगी, डिजिटल अरेस्ट, फर्जी कॉल एवं ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचाव का दिया गया संदेश..*

मध्य प्रदेश शासन एवं पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार आज *दिनांक 24 जून 2026* से संपूर्ण मध्य प्रदेश के साथ-साथ जिला छिन्दवाड़ा के संवेदनशील पुलिस अधीक्षक अजय पांडे के निर्देशानुसार अपराधों की रोकथाम एवं जन-जागरूकता हेतु थाना दमुआ नगर के प्रभारी प्रमोद कुमार सिरसाम जी एवं सभी स्टाफ द्वारा विशेष अभियान के *द्वितीय संस्करण “सेफ क्लिक 2.0” (सुरक्षित क्लिक – सुरक्षित जीवन)* का शुभारंभ किया जा रहा हैं । यह वृहद अभियान आगामी 08 जुलाई 2026 तक कुल 15 दिवसों के लिए संपूर्ण जिले के शहरी एवं ग्रामीण अंचलों में प्रभावी रूप से चलाया जाएगा ।

इस अभियान का मुख्य उद्देश्य जनसामान्य को इंटरनेट, स्मार्टफोन और डिजिटल माध्यमों के सुरक्षित उपयोग के तरीकों के प्रति जागरूक करना हैं । वर्तमान परिदृश्य में बढ़ते साइबर फ्रॉड को देखते हुए आम नागरिकों में *”साइबर स्वच्छता (Cyber Hygiene)”* की संस्कृति को विकसित करना आवश्यक हो गया हैं, ताकि डिजिटल रूप से मजबूत और जागरूक समाज का निर्माण किया जा सके ।

*अभियान के दौरान दमुआ पुलिस द्वारा गंभीर साइबर संबंधी अपराधों जैसे— ओटीपी फ्रॉड, सिम स्वैपिंग, सेक्सटॉर्शन, म्यूल अकाउंट्स, डिजिटल / होम अरेस्ट स्कैम, हैकिंग, पहचान की चोरी, फिशिंग, साइबर स्टॉकिंग, साइबर बुलिंग, गोपनीयता का उल्लंघन, बाल पोर्नोग्राफी, अश्लील सामग्री का प्रसार, डेटा चोरी, फर्जी जॉब व लोन फ्रॉड, इन्वेस्टमेंट फ्रॉड और वेबसाइट विरूपण के तौर-तरीकों और उनसे बचाव की जानकारी जन-जन तक पहुंचाई जाएगी ।*
🖊️जिला स्तर पर इस अभियान के नोडल अधिकारी सूबेदार लोहित शेंडे होंगे एवं समस्त अनुविभागीय अधिकारी ( पुलिस) थाना स्तर पर दैनिक गतिविधियों का निर्देशन करेंगे!

*आमजन से विशेष अपील (“गोल्डन आवर” का महत्व) :*

“छिन्दवाड़ा दमुआ पुलिस समस्त नागरिकों से अपील करती हैं कि वे अनजान नंबरों से आने वाले वीडियो कॉल्स, लॉटरी, तुरंत लोन देने वाले और पार्ट-टाइम जॉब के लुभावने ऑफर्स से सतर्क रहें । यदि कोई भी नागरिक किसी प्रकार की ऑनलाइन वित्तीय धोखाधड़ी का शिकार हो जाता हैं, तो घटना के तुरंत बाद का पहला घंटा *’गोल्डन आवर’* कहलाता हैं । इस समय के भीतर बिना घबराए तत्काल *राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें या www.cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज कराएं ।* त्वरित सूचना मिलने पर ठगी गई राशि को अपराधियों के बैंक खातों में ही फ्रीज (Freeze) करा दिया जाएगा, जिससे संबंधित को फ्रॉड की राशि सुरक्षित वापस मिल सके । *सतर्क रहें, सुरक्षित रहें ।”*

*दमुआ पुलिस का उद्देश्य साइबर अपराधों के प्रति नागरिकों को जागरूक बनाकर सुरक्षित डिजिटल वातावरण का निर्माण करना तथा साइबर सुरक्षा के क्षेत्र में जनभागीदारी को बढ़ावा देना हैं ।
*पुलिसवाला असेंबली रिर्पोट _भगवानदास साहू*

Leave A Reply

Exit mobile version