दमुआ में जुआ फड़ को लेकर उठे सवाल, प्रशासन की कार्रवाई का इंतजार
दमुआ। नगर क्षेत्र में जुआ फड़ संचालित होने की चर्चाओं के बीच अब स्थानीय लोगों की नजर प्रशासन की कार्रवाई पर टिकी हुई है। क्षेत्र में लंबे समय से जुआ गतिविधियों को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं सामने आती रही हैं, जिससे आमजन में भी चिंता बनी हुई है।
छिंदवाड़ा जिले में पुलिस द्वारा हाल के दिनों में जुआ फड़ों पर कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार करने और नकदी व वाहन जब्त करने के मामले सामने आए हैं।
ऐसे में दमुआ में कथित रूप से संचालित जुआ फड़ को लेकर बड़ा सवाल यह है कि प्रशासन और पुलिस अब क्या एक्शन लेती है? क्या पुलिस मौके पर दबिश देकर वास्तविकता की जांच करेगी या फिर जुआ गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा!
स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि कहीं जुआ फड़ संचालित हो रहा है तो पुलिस को मुखबिर तंत्र सक्रिय कर निष्पक्ष जांच एवं नियमानुसार कार्रवाई करनी चाहिए, ताकि क्षेत्र में अवैध गतिविधियों पर रोक लग सके।
अब देखना यह है कि दमुआ पुलिस और प्रशासन इस मामले में क्या कदम उठाता है।







