थाना दमुआ – नईम कुरैशी पिता सफी कुरैशी ग्राम करमोहिनी बंधी घोड़ावाडी द्वारा दिन मंगलवार दमुआ थाने में रिर्पोट दर्ज कराई में ठेकेदारी का काम करता हूं! अमरवाड़ा में ग्राम सोनपुर जागीर में मेरी पैतृक जमीन है कृषि कार्य के लिए अपने घर ग्राम करमोहिनी बंधी पर ताला लगाकर एक महीने के लिए चला गया !जो दिनांक 6/07/26 जब घर आया तोह देखा की स्टोर रूम का दरवाजा खुला हुआ है उसमें रखा सामान पानी भरने का टिल्लू पम्प, एक लोहे की कड़ाई, लोहे का पुराना सिलवटा , कूलर का एग्जास्ट फेन चोरों द्वारा चोरी कर लिया गया है जब मैंने मोहल्ले में लोगो द्वारा पूछताछ की तोह पता चला कि मोहल्ले में ही रहने वाले सुरेश राव के घर से एक माह पूर्व पानी भरने का टिल्लू पम्प चोरी हो गया है!
दमुआ पुलिस द्वारा अप. क्र.-136/26 धारा -331(4),305(ए) बीएनएस के अंतर्गत कर मामला विवेचना में लिया गया ! आरोपियों की तलाश शुरू कर दी पुलिस द्वारा लगाए मुखबिर के आधार पर संदेह पर पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया जहां उन्होंने जुर्म करना स्वीकार किया!
गिरफ्तार आरोपी जिनके नाम संदीप धुर्वे पिता चुन्नीलाल धुर्वे, शैलेंद्र हनोत्रे पिता खेड़ू हनोत्रे, उस्मान राईन पिता अजीज राईन, आकाश बावरिया उर्फ लल्ला पिता गुरुप्रसाद बाबरिया, विकास ठाकुर उर्फ केली पिता राजेश ठाकुर आरोपियों से 2 मोटर साइकिल, लोहे के एंगल, ओर दो टिल्लू पंप बरामद कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया!
इस कार्यवाही मे दमुआ थाना प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिरसाम जी, प्र. आर. रविशंकर उईके , प्र. आर. संदीप चौरसिया, आर. मैंनसिंह उईके, आर. सुरजीत मरकाम, आर. राजकुमार धुर्वे का विशेष योगदान रहा







