दमुआ। दिनांक 24/08/26आगामी त्योहारों रक्षाबंधन, भुजलिया, गणेश चतुर्थी एवं ईद मिलादुन्नबी को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं भाईचारे के वातावरण में मनाए जाने को लेकर दमुआ में शांति समिति की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में उपस्थित समस्त वरिष्ठ पत्रकार गण, व्यापारी बन्धु, जुन्नारदेव एसडीओपी मेडम सोनम पाटिल जी,प्रशासनिक अधिकारियों, पुलिस विभाग थाना प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिरसाम जी , नायब तहसीलदार धनराज पवार जी , एम बी ई बी के जूनियर इंजीनियर समरेश पटेल, नगर पालिका की और से मुकेश चंदेल, सुरेश मानेकर जी, पार्षद गण ,अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं शांति समिति के सदस्यों ने सहभागिता की।

🖊️बैठक में आगामी त्योहारों के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने, जुलूस एवं धार्मिक कार्यक्रमों के आयोजन, यातायात व्यवस्था, साफ-सफाई तथा सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

🖊️प्रशासन ने सभी समुदायों से आपसी भाईचारा एवं सौहार्द बनाए रखते हुए त्योहार मनाने की अपील की।

🖊️अधिकारियों ने कहा कि त्योहारों के दौरान किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें और सोशल मीडिया पर भ्रामक या आपत्तिजनक सामग्री प्रसारित करने से बचें। किसी भी तरह की समस्या या संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस एवं प्रशासन को देने की अपील की गई।

🖊️शांति समिति के सदस्यों ने भी प्रशासन को पूर्ण सहयोग का भरोसा दिलाते हुए सभी त्योहारों को आपसी प्रेम, सद्भाव और शांतिपूर्ण वातावरण में मनाने की बात कही। बैठक के दौरान प्रशासन एवं पुलिस अधिकारियों ने क्षेत्र में शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी से सहयोग की अपील की।

पुलिस वाला राष्ट्रीय समाचार पत्रिका असेंबली रिपोर्टर भगवानदास साहू

Leave A Reply

Exit mobile version