प्रेस विज्ञप्ति

स्कूली वाहनों की चेकिंग
विवरण – दिनांक 09 सितम्बर 2026 को थाना क्षेत्र में हुये सड़क हादसे में को जहन में रखते हुये आज दिनांक 13 सितम्बर 2026 को थाना क्षेत्र में संचालित सभी प्राईवेट एवं अर्द्धशासकीय स्कूलों में संचालित वाहनों को थाना विजयराघवगढ़ में चैक किया गया म सभी स्कूली वाहनों के संपूर्ण दस्तावेजों का अवलोकन किया गया और वाहन चालकों के संबंध में थाना विजयराघवगढ़ का आपराधिक अभिलेख दिखवाया जाकर सिलसिलेवार सत्यापन कर रजिस्टर में इंद्राज कराया गया है। साथ ही वाहनों का भौतिक सत्यापन भी किया गया पुलिस द्वारा वाहनों को चेक करते समय यह देखा गया कि वाहनों के दरवाजे सही तरह से संचालित हो रहे हैं अथवा नहीं साथी बच्चों के बैठने की स्थिति एवं अन्य सुरक्षा संबंधी व्यवस्थाएं देखी गई। यह प्रक्रिया कल भी जारी रहेगी। थाना प्रभारी अभिषेक चौबे ने बताया कि अवकाश के दिनों में यह विशेष अभियान इसलिए चलाया गया है ताकि स्कूली बच्चों के वाहनों को अनावश्यक ना रोका जाए और उनकी चेकिंग भी की जाना सुनिश्चित की जा सके। खबर लिखे जाने तक करीब 40 वाहनों को चेक किया जा चुका है। चेकिंग के दौरान वाहन चालकों को शासन द्वारा समय-समय पर जारी दिशा निर्देश एवं कानून की जानकारी भी दी गई। स्कूल संस्थापक एवं वाहन स्वामी, चालकों को वाहन के दस्तावेज अपडेट रखने तथा वाहनों में बच्चे बैठे होने की स्थिति में सावधानी पूर्वक वाहन चलाने तथा यातायात के नियमों का पालन करने हेतु आवश्यक हिदायत दी गई।💐
रिपोर्ट जितेंद्र मिश्रा

Comments are closed.

Exit mobile version