घटनास्थल से चोरी गए लगभग ₹50,000 मूल्य के सामान की बरामदगी।
घटना में शामिल चार आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेजा गया।
चोरी का सामान खरीदने वालों को भी प्रकरण में बनाया आरोपी।
उज्जैन जिले में संपत्ति संबंधी अपराधों की रोकथाम एवं आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु निरंतर कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्री करणदीप सिंह (भा.पु.से.) एवं एसडीओपी महिदपुर श्री ज़ेंडेन लिंगज़ेरपा (भा.पु.से.) के मार्गदर्शन में थाना महिदपुर टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए महज दो दिनों में चोरी की घटना का सफल खुलासा किया गया।
घटना का संक्षिप्त विवरण
दिनांक 30.07.2026 को थाना महिदपुर पर रिपोर्ट दर्ज कराई कि दिनांक 28/29.07.2026 की रात्रि में अज्ञात चोरों द्वारा सत्या श्मशान घाट, महिदपुर स्थित कमरे का नकूचा तोड़कर अंदर रखी ब्लोअर मशीन, पंखा, माइक चलाने की मशीन, माइक, सीसीटीवी कैमरे का मेमोरी कार्ड, चिलम यूनिट तथा अन्य लोहे का सामान चोरी कर लिया गया।
रिपोर्ट पर थाना महिदपुर में अपराध क्रमांक 309/2026 अंतर्गत धारा 331(4), 305(1), 3(5) बीएनएस का प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई।
पुलिस कार्रवाई
विवेचना एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस टीम ने आरोपी—
– शोहराब पिता अजीज
– असलम उर्फ वकार पिता मुस्लिम
– रईश पिता बब्बू उर्फ बबलू
– अकरम पिता मोहम्मद गनी
सभी निवासी महिदपुर को गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से चोरी गया लगभग ₹50,000 मूल्य का मशरूका बरामद किया गया। साथ ही चोरी का सामान खरीदने वालों को भी प्रकरण में आरोपी बनाया गया। सभी आरोपियों को न्यायालय महिदपुर में प्रस्तुत किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया।
आपराधिक रिकॉर्ड
मुख्य आरोपी शोहराब खान के विरुद्ध वर्ष 2010 से 2026 के मध्य बलवा, रास्ता रोककर मारपीट, गाली-गलौज एवं जान से मारने की धमकी जैसे 03 आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं। वहीं आरोपी अकरम शाह के विरुद्ध वर्ष 2018 में बलवा का 01 प्रकरण पंजीबद्ध है।
सराहनीय भूमिका
उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी श्री अशोक पाटीदार, उनि अन्नपूर्णा कठेरिया, सउनि पन्नालाल अलावे, प्रधान आरक्षक विजयसिंह, प्रधान आरक्षक नारायणसिंह, आरक्षक राघव, मोसिम, लेखराज, गोविन्दसिंह, सुनील जामलिया, संजयसिंह, समरथ, चन्द्रभान तथा चालक नारायण सहित थाना महिदपुर पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका रही।
उज्जैन से जिला ब्यूरो रिंकू सोगानी







![[13:12, 11/10/2026] +91 88176 18595: पंजीयन के अंतिम दिन गांवों में पहुंचे जनप्रतिनिधि, धान पंजीयन की समस्याएं कराईं दूर, WhatsApp Image 2026 10 11 at 13.13.17 1](https://policewala.org.in/wp-content/uploads/2026/10/WhatsApp-Image-2026-10-11-at-13.13.17-1-450x562.jpeg)