जुन्नारदेव थाना के कंप्यूटर किंग नासिर लाला ने अंततः छोड़ दिया पुलिस का साथ!

पुलिस वाला राष्ट्रीय समाचार पत्रिका असेंबली रिपोर्टर भगवानदाससाहू!

छिंदवाड़ा जुन्नारदेव :- थाना जुन्नारदेव मे कम्प्यूटर ऑपेरटर पद पर विगत डेढ़ दशकों से निजी कंप्यूटर ऑपेरटर के रूप मे पदस्थ कंप्यूटर किंग नासिर खान जो थाना जुन्नारदेव मे मृदुभाषी हंसमुख और थाना स्टॉफ के लाडले होकर पुलिस से सम्बंधित सभी दस्तावेजों को कंप्यूटर मे कैसे सुरक्षित रखना है और कौन सा दस्तावेज किस फोल्डर मे है इसमें महारथ हासिल और पूरी पूरी रात पुलिस के तकनीकी कार्यों को पूर्ण करने वाले कंप्यूटर ऑपरेटर दिव्यांग नासिर लाला का आज यकायक ह्रदय गति थम जाने से निधन हो गया जो विभाग कि एक बड़ी छति होंगी!
थाना प्रभारी निरीक्षक जगोतिन मसराम उप थाना प्रभारी मुकेश डोंगरे व सम्पूर्ण थाना स्टॉफ ने नासिर लाला के निधन पर गहरा शोक प्रगट करते हुए उनके परिवार कि हर संभव मदद का विश्वास दिलाया!

Leave A Reply

Exit mobile version