उज्जैन जिले में महिला सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए महिला संबंधी अपराधों की रोकथाम एवं आरोपियों की धड़पकड़ हेतु निरंतर कार्यवाही की जा रही है।इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री करणदीप सिंह एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस तराना श्री भविष्य भास्कर के मार्गदर्शन में एक आरोपी को हिरासत में लेने में सफलता प्राप्त हुई है।

 

दिनांक 07.07.2026 को एक कॉलेज छात्रा द्वारा थाना तराना में शिकायत दर्ज कराई गई कि आरोपी द्वारा उसका रास्ता रोककर उसके साथ छेड़छाड़ की तथा विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी।

 

पीड़िता की शिकायत पर थाना तराना में अपराध क्रमांक 438/2026 अंतर्गत धारा 74, 78(1)(1), 126(2) एवं 351(3) भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया।

 

महिला संबंधी अपराध की गंभीरता को देखते हुए थाना तराना पुलिस द्वारा  तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी गौतम पिता जगदीश,निवासी बड़ा राम मंदिर के पास, तराना को शीघ्र अभिरक्षा में लिया जाकर आरोपी के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई करते हुए उसे माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।

 

सराहनीय भूमिका-

इस त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक रामनारायण सिंह भदौरिया, उप निरीक्षक ए.बी. खाखा, आरक्षक 1371 अर्चित शर्मा, आरक्षक 1821 आनंद एवं महिला आरक्षक 1999 शबाना की सराहनीय भूमिका रही।

उज्जैन से जिला ब्यूरो रिंकू सोगानी

Leave A Reply

Exit mobile version