थाना चित्रकूट पुलिस की एक बडी कामयाबी :- घर मे घुसकर लाखो की चोरी करने वाले अभय तिवारी , हर्ष मिश्रा , विक्की पाण्डेय उर्फ विभव पाण्डेय को किया गया गिरफ्तार , 10 लाख 26 हजार रुपये की नगदी एवं सोने के आभूषण कीमती करीब 4 लाख कुल कीमत 14 लाख 26 हजार रूपये की गयी बरामदी –
श्रीमान हंसराज सिंह पुलिस अधीक्षक महोदय सतना एवं श्री प्रेमलाल कुर्वे अति. पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण ) देहात सतना के कुशल निर्देशन , श्री राजेश सिंह बंजारे अनुविभागीय अधिकारी पुलिस चित्रकूट जिला सतना (म.प्र.) के मार्गदर्शन एवं थाना चित्रकूट प्रभारी निरी0 जी.एस. बाजपेयी के नेतृत्व में मनोज पयासी के घर सिरसावन मे 20-21/01/26 की दरम्यानी रात 20 लाख रुपये के नगदी एवं सोने के आभूषण घर मे घुस कर चोरी करने वाले आरोपीगण विक्की उर्फ विभव पाण्डेय पिता इन्द्रनारायण पाण्डेय उम्र 28 साल निवासी प्रमोदवन थाना चित्रकूट जिला सतना म.प्र. 2. अभय तिवारी पिता श्यामसुन्दर तिवारी उम्र 24 साल निवासी इटावा उ.प्र. हाल भोपाल एवं हर्ष मिश्रा पिता मनोज मिश्रा उम्र 22 साल निवासी सिरसावन चित्रकूट जिला सतना म.प्र को चोरी गये माल मशरुका 10 लाख 26 हजार रुपये की नगदी एवं सोने के आभूषण कीमती करीब 4 लाख कुल कीमत 14 लाख 26 हजार रूपये मशरुका बरामद किया गया । एवं तीनो आरोपी गणो को गिरफ्तार किया जाकर माननीय न्यायालय पेश किया गया ।
//घटना विवरण//
आवेदक मनोज मिश्रा पिता चुन्नीलाल पयासी उम्र करीब 45 साल निवासी सिरसावन चित्रकूट के द्वारा एक लिखित आवेदन पत्र पेश किया कि दिनांक 21/1/26 की दरम्यानी रात मेरे घऱ में ऊपर के कमरे में रखा समान जिसके लगभग 2000000/- बीस लाख ( कैश एवं आभूषण ) रखे थे जिसको ऊपर के कमरे का गेट खुला हुआ था एवं ताला गायब है कोई अज्ञात व्यक्ति द्वारा मेरे घर में घुस कर चोरी कल लिया गया है जाँच कर मेरे समान एवं पैसे की पता तलाश कराये जाने की कृपा की जाय । अभी तक पता करता रहा किन्तु कोई पता नही चला आज रिपोर्ट को आया हूँ । कार्यवाही की जाय जिस पर से अपराध क्र 47/26 धारा 331(4),305(a) बी.एन.एस. का पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया । विवेचना के दौरान एसआईटी टीम गठित की गयी एवं सायबर सेल की मदद से आरोपी गणो को चिन्हित कर आरोपी गणो को दस्तयाब कर पूछताछ कर चोरी गयी माल मशरुका बरामद किया गया । एवं आरोपी विक्की उर्फ विभव पाण्डेय पिता इन्द्रनारायण पाण्डेय उम्र 28 साल निवासी प्रमोदवन थाना चित्रकूट जिला सतना म.प्र. 2. अभय तिवारी पिता श्यामसुन्दर तिवारी उम्र 24 साल निवासी इटावा उ.प्र. हाल भोपाल एवं हर्ष मिश्रा पिता मनोज मिश्रा उम्र 22 साल निवासी सिरसावन चित्रकूट जिला सतना म.प्र को गिरफ्तार किया गया । तथा आरोपीगणो के कब्जे से 10 लाख 26 हजार रुपये की नगदी एवं सोने के आभूषण कीमती करीब 4 लाख कुल कीमत 14 लाख 26 हजार रूपये बरामद किया गया । गिरफ्तार आरोपी गणो को माननीय न्यायालय पेश किया गया ।
जप्त /बरामद मशरुका- बरामद मशरुका 10 लाख 26 हजार रुपये की नगदी एवं सोने के आभूषण कीमती करीब 4 लाख कुल कीमत 14 लाख 26 हजार रूपये एवं 03 मोबाइल फोन । गिरफ्तार आरोपी -1. विक्की उर्फ विभव पाण्डेय पिता इन्द्रनारायण पाण्डेय उम्र 28 साल निवासी प्रमोदवन थाना चित्रकूट जिला सतना म.प्र. 2. अभय तिवारी पिता श्यामसुन्दर तिवारी उम्र 24 साल निवासी इटावा उ.प्र. हाल भोपाल एवं हर्ष मिश्रा पिता मनोज मिश्रा उम्र 22 साल निवासी सिरसावन चित्रकूट जिला सतना म.प्र
सराहनीय भूमिका
निरीक्षक जी.एस. बाजपेयी थाना प्रभारी चित्रकूट . उनि नेहा ठाकुर , सउनि शारदा प्रसाद सोनवंशी , प्रआर. 853 अंकित सिंह बघेल , आर 655 कमल ,आर 451 अजय देवरे , आर 937 निखिल यादव ,आर 205 अनुज सिंह , आर 1094 विकास पाल
Trending
- न्यायालय परिसर से मोटरसाइकिल चोरी की 02 घटनाओं का कोतवाली पुलिस ने किया खुलासा
- नीमच अंचल के सबसे बड़े गरबा महोत्सव डायमंड रोटरी डांडिया का आज से होगा भव्य आगाज ।
- सहज और सरल व्यक्तित्व के धनी राजू नायक का चिरमिरी में 35 से अधिक स्थानों पर मना जन्म दिवस , उमड़ा जनसैलाब
- विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर जिला चिकित्सालय चिरमिरी से निकाली गई विशाल जागरूकता रैली, मानसिक स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने का दिया संदेश
- मां भादवामाता मंदिर विकास को मिली नई गति, 5 करोड़ के कार्य स्वीकृत; कलेक्टर ने घट स्थापना कर लिया व्यवस्थाओं का जायजा नीमच
- रामपुर क्षेत्र के भाटा में अवैध रेत परिवहन पर कार्रवाई, दो ट्रैक्टर जब्त
- भाजपा प्रवक्ता राजकुमार राठी का जन्मदिन धूमधाम से मना: मां-बाबूजी के नाम पर धर्मशाला निर्माण का लिया संकल्प, 17 वर्षों से जारी महाभंडारे में बांटा प्रसाद
- [13:12, 11/10/2026] +91 88176 18595: पंजीयन के अंतिम दिन गांवों में पहुंचे जनप्रतिनिधि, धान पंजीयन की समस्याएं कराईं दूर,





![[13:12, 11/10/2026] +91 88176 18595: पंजीयन के अंतिम दिन गांवों में पहुंचे जनप्रतिनिधि, धान पंजीयन की समस्याएं कराईं दूर, WhatsApp Image 2026 10 11 at 13.13.17 1](https://policewala.org.in/wp-content/uploads/2026/10/WhatsApp-Image-2026-10-11-at-13.13.17-1-450x562.jpeg)

