थाना घुमका पुलिस की त्वरित कार्यवाही ।
छेडछाड करने वाले आरोपी को किया गिरफतार।
राजनांदगाव / पीडिता अपने घर में थी तभी आरोपी पीडित/प्रार्थीया के पीछा करते हुए उसके घर के बाहर आया और पीडिता को आरोपी चल मेरे साथ कहकर जबदरस्दी करने लगा पीडिता को गंदी गंदी गाली गलौच करते हुए हांथ, बांह को पकडकर जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाने कि कोशिश करने लगा जिसे मना करने पर पीडिता को जान से मारने देने की धमकी देने लगा पीडित/प्रार्थीया घटना के संबंध में अपने परिजनों को बताई उसके बाद पीडिता अपनी मां के साथ दिनांक 31/03/2026 को थाना घुमका आकर थाना में लिखित आवेदन पत्र दिया जिस पर थाना घुमका के द्वारा अपराध पंजीबद्ध कर प्रकरण महिला संबंधित होने से उक्त घटना क्रम की सूचना वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को दी गई जिस पर प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक महोदया सुश्री अंकिता शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री कीर्तन राठौर, अनुविभागीय पुलिस अधिकारी डोंगरगांव श्रीमति मंजूलता बाज के निर्देशन में थाना घुमका पुलिस के द्वारा आरोपी का पातासाजी करते ग्राम भठली थाना साल्हेवारा जिला के0सी0जी0 से पकड़ हिरासत में लेकर पुछताछ किया गया जिन्होंने घटना कारित करना स्वीकार करने पर दिनांक 14/04/2026 को गिरफतार कर माननीय न्यायालय राजनांदगांव के समक्ष रिमाण्ड हेतु पेश किया गया है
उक्त कार्यवाही में थाना घुमका से थाना प्रभारी निरीक्षक विजय मिश्रा, सउनि कोदूराम नागवंशी, म0प्र0आर0 किरण इंदौरिया, आर0 हिरेन्द्र देशमुख, चन्द्रप्रकाश साहू, की भूमिका सराहनीय रही ।
ब्यूरो चीफ शंकर अघिजा
क्राइम रिपोर्टर राजा जनक्यानी







