रायपुर: क्रिमिनल जस्टिस सिस्टम को आधुनिक तकनीक से जोड़ने की दिशा में रायपुर पुलिस कमिश्नरेट ने एक सराहनीय पहल की है। डीसीपी नॉर्थ ज़ोन के अंतर्गत आने वाले थाना गुढ़ियारी में जप्त माल के सुव्यवस्थित संधारण, सुरक्षित डिजिटल अभिलेखीकरण और पारदर्शी प्रबंधन के लिए ‘ई-मालखाना’ प्रणाली का आधिकारिक शुभारंभ किया गया। इस अभिनव व्यवस्था की शुरुआत पुलिस कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला (IPS) और एडिशनल पुलिस कमिश्नर श्री अमित तुकाराम कांबले (IPS) के करकमलों द्वारा की गई। यह नई प्रणाली थाना गुढ़ियारी प्रभारी और मालखाना स्टाफ के संयुक्त और कड़े प्रयासों से विकसित की गई है।
इस आधुनिक व्यवस्था को लागू करने से पहले गुढ़ियारी थाने में मौजूद सभी जप्त सामग्रियों का बारीकी से भौतिक सत्यापन किया गया। इसके बाद पूरे मालखाने का वैज्ञानिक तरीके से रैकवाइज (जैसे A1, A2, B1, B2) वर्गीकरण किया गया है, ताकि किसी भी सामग्री की लोकेशन तुरंत मिल सके। सॉफ्टवेयर आधारित इस नई प्रणाली में हर जप्त वस्तु पर बारकोड लगाया गया है, जिससे अब मालखाने में सामान को जमा करना, निकालना और ढूंढना बेहद आसान और समयबद्ध हो गया है। इस डिजिटल ट्रैकिंग से ‘चेन ऑफ कस्टडी’ और अधिक सुरक्षित होगी, जिससे पुलिस की कार्यप्रणाली में पारदर्शिता और जवाबदेही बढ़ेगी।
उद्घाटन के दौरान ई-मालखाना की कार्यप्रणाली का एक विस्तृत डेमो भी प्रस्तुत किया गया। इस अवसर पर डीसीपी नॉर्थ श्री मयंक गुर्जर (IPS), डीसीपी वेस्ट श्री संदीप पटेल (IPS), एडिशनल डीसीपी श्री आकाश मरकाम और सहायक पुलिस आयुक्त सुश्री पूर्णिमा लामा, गुड़ियारी थाना प्रभारी BL चंद्राकर सहित थाना के अधिकारी मौजूद रहे, जिन्होंने इस नई प्रणाली का अवलोकन कर इसकी समीक्षा की और इसे पुलिसिंग के क्षेत्र में एक अनुकरणीय प्रयास बताया।
रिर्पोट: मयंक श्रीवास्तव
ब्यूरो चीफ,पुलिसवाला न्यूज़
Trending
- चारामा पुलिस की बड़ी कामयाबी: दुकानों और सूने मकानों में चोरी करने वाले गिरोह के 5 सदस्य गिरफ्तार, ₹84,000 का सामान बरामद
- अपराध किया तो खैर नहींथाना विजयराघवगढ़ में लगी आदतन अपराधियों की क्लास
- भारतीय जनता पार्टी – नगर मंडल दमुआ
- बाढ़, सर्पदंश और सड़क हादसों में देवदूत बने जांबाज पुलिसकर्मी, एसपी ओ.पी. शर्मा ने किया सम्मानित
- डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के सपनों को पीएम मोदी ने किया साकार: उप मुख्यमंत्री अरुण साव
- थाना गुढ़ियारी में ‘ई-मालखाना’ प्रणाली की शुरुआत, तकनीक से बढ़ेगी पारदर्शिता और जवाबदेही
- अवैध गांजा तस्कर को कुठला पुलिस ने धर दबोचा
- माधवनगर पुलिस की सफलता – सस्ते दाम पर सोना दिलाने के नाम पर लगभग ₹9.80 लाख की धोखाधड़ी करने वाले मुख्य आरोपी को गुजरात से गिरफ्तार किया।







