कोटा कम और सर्वर की दिक्कत
उदयपुर-बीजाडांडी जनपद के अंतर्गत बहुत से गाँव ऐसे है जहाँ पर रक्षा बंधन के त्यौहार में गरीब की थाली में राशन नही पंहुचा बता दे की शासन के निर्देशानुसार इस बार अगस्त और सितम्बर माह का राशन एक साथ देना था परन्तु विभाग के द्वारा राशन दुकानों में पर्याप्त राशन नही पहुचाया गया जिससे कई जगह लोगो को राशन दिया ही नही गया और स्टॉक खाली हो गया जबकि त्यौहार में पहले से ही पर्याप्त स्टॉक पहुचना था उदयपुर ग्राम में लगभग 425 राशन कार्ड धारी है जिसमे से आधे लोगो को राशन दिया गया और अभी भी राशन आधे लोग बाकी है ।इसी तरह तरवानी ग्राम पंचायत में अभी तक लोगो को राशन नही दिया गया इसी तरह डुंगरिया समनापुर जमुनिया डोभी आदि गाँवो में राशन की खेप न पहुचने से लोगो की त्यौहार फीकी पड़ते नजर आ रही वहीँ विभागीय अधिकारी यह कह कर अपना पल्ला झाड़ रहे है की में अभी नया आया हु अभी इस बारे में कोई जानकारी नही दे सकता।
सर्वर की दिक्कत
वहीँ उचित मूल्य दूकान संचालक के द्वारा बताया गया की पिछले एक सप्ताह से सर्वर की दिक्कत से लोगों की दिक्कत का समाना करना पड़ा 2 दिन में पूरे कार्ड धारी निपट जाते है पर इस बार लगभग 10 दिन तक लोगो की भीड़ दुकानों में देखि गई।
बरसते पानी में भी नही मिला राशन
पिछले 1 सप्ताह से लगातार रुक रुक कर बरसात हो रही है वहीँ उचित मूल्य दूकान में भारी भीड़ एव लंबी लाइन देखि गई यहाँ तक की लोग 1 सप्ताह तक लगातार आते रहे सर्वर न मिलने से लोग वापस जाते अंत में दूकान संचालक के द्वारा बताया गया की राशन खत्म हो जब आयेगा तब आना लोग निराश होकर वापस लौट गए कुछ लोग इसका विरोध भी कर रहे है।
तहसील संवाददाता नारायडगंज से अमित मिश्रा की रिपोर्ट

