तालाब के पास महिला से छेड़छाड़, फरार आरोपी गिरफ्तार
राजनांदगांव: पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा (भा.पु.से.) के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर के मार्गदर्शन एवं नगर पुलिस अधीक्षक वैशाली जैन (भा.पु.से.) के दिशा-निर्देशन में महिलाओं के विरुद्ध अपराधों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है।
इसी क्रम में पुलिस चौकी तुमड़ीबोड़ ने महिला से छेड़छाड़ के मामले में फरार आरोपी तरुण वर्मा (42) निवासी ग्राम बोदेला, वार्ड नंबर 6 को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार 18 सितंबर को तालाब से नहाकर घर लौट रही महिला का रास्ता रोककर आरोपी ने हाथ पकड़कर छेड़छाड़ की और कपड़े निकालने का प्रयास किया। पीड़िता की रिपोर्ट पर पुलिस ने अपराध क्रमांक 418/2026 के तहत धारा 74, 126(2) बीएनएस में मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की। मुखबिर की सूचना पर आरोपी को ग्राम मुरमुंदा से गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
कार्रवाई में चौकी प्रभारी उप निरीक्षक धनीराम नारंगे सहित पुलिस चौकी तुमड़ीबोड़ के स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।
रिपोर्टर: मयंक श्रीवास्तव
ब्यूरो चीफ पुलिसवाला न्यूज़
Trending
- शहपुरा के होटल-रेस्टोरेंटों में खाद्य विभाग की जांच, दाल-दूध, पनीर और तेल के लिए नमूने
- कंचनपुर में सीसी सड़क की गुणवत्ता पर सवाल, उपसरपंच ने खोला मोर्चा
- पीएम आवास की पहली किस्त पहुंची दूसरे के खाते में, हक की राशि के लिए महीनेभर से भटक रही महिला
- प्रश्नपत्र वायरल, परीक्षा व्यवस्था पर सवाल! नादिर कुरैशी बोले—“बच्चों के भविष्य से खिलवाड़ बंद करे विभाग”
- 5 घंटे में अपहृत 1 वर्षीय बालक सकुशल बरामद, आरोपी गिरफ्तार
- तालाब के पास महिला से छेड़छाड़, फरार आरोपी गिरफ्तार
- एंटी करप्शन ब्यूरो का अधिकारी बनकर घर में घुसने वाला फरार आरोपी गिरफ्तार
- एस.एन. सिंह के नेतृत्व में सुपेला पुलिस की कार्रवाई, नशीली अल्प्राजोलम टैबलेट बेचते 6 आरोपी गिरफ्तार







