नीमच
पुलिस मुख्यायल भोपाल द्वारा मादक पदार्थ तस्करो के विरुद्ध चालाए जा रहे । अभियोजन के तहद पुलिस अधीक्षक जिला नीमच राजेश व्यास के निर्देशन में श्रीमती हेमलता अग्रवाल अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नीमच, हर्ष राठौर, अनु० अधिकारी पुलिस जावद के मार्गदर्शन व थाना प्रभारी जावद निरीक्षक मनोज सिंह जादौन के कुशल नेतृत्व में पुलिस चौकी सरवानिया महाराज को मारूती ओमीनी कार की सीटो में स्कीम बनाकर 55 किलोग्राम अवैध डोडाचुरा की तस्करी करते कुख्यात तस्कर प्रहलाद बंजारा गिरफ्तार।
अवैध मादक पदार्थ तस्करो के विरूद्ध चलाए जा रहे अभीयान के तहत पुलिस चौकी सरवानिया महाराज थाना जावद द्वारा मुखबीर सूचना पर लासुर मोरवन रोड नागेशवर मंदिर के सामने आम रोड पर नाकाबंदी कर मारूती ओमीनी कार नम्बर एमपी 44 बीसी 1503 से आरोपी प्रहलाद पिता गब्बा चावडा उम्र 40 साल जाति बंजाना निवासी श्योपुरिया (कुआ वाला) थाना कुकडेश्वर जिला नीमच को पकडा गया। आरोपी द्वारा कार की सीटो में स्कीम बनाकर पीसा हुआ 55 किलो डोडाचूरा की तस्करी की जा रही थी। पुलिस द्वारा एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानो के तहत कार्यवाही कर थाना जावद पर प्रकरण पंजीबद्ध कर अनुसंधान में लिया गया है। मादक पदार्थ तस्करी संलिप्त आरोपियो की धरपकड हेतु लगातार प्रयास जारी है। उक्त आरोपी पूर्व से थाना मनासा एवं थाना जावद के एनडीपीएस एक्ट का आरोपी होकर दोनो प्रकरणों मे लम्बे समय से फरार था।
नाम गिरफ्तार आरोपी
प्रहलाद पिता गब्बा चावडा उम्र 40 साल जाति बंजाना निवासी श्योपुरिया (कुआ वाला) थाना कुकडेश्वर जिला नीमच
जप्त मादक पदार्थ
उक्त उल्लेखनीय कार्य में निरी० मनोज सिंह जादौन जावद, चौकी प्रभारी सरवानिया माहाराज प्रभारी गोपाल तालान के बल की सराहनीय भुमिका रही।
जिला ब्यूरो ललित सिंह चुंडावत नीमच✍️
