नीमच। प्रदेशव्यापी नशाविरोधी अभियान के अंतर्गत एसपी राजेश व्यास के निर्देश पर एसडीपीओ हर्ष राठौर जावद के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी बी,एल भाभर पुलिस थाना टीम रतनगढ़ ने अवैध मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी के कब्जे से 6 किलो 182 ग्राम अवैध अफीम और एक यामाहा क्रक्स मोटरसाइकिल जब्त की है। जब्त अफीम की अनुमानित कीमत ₹30,91,000 है।
​मानपुरा फंटे के पास चेकिंग के दौरान पुलिस टीम ने संदिग्ध मोटरसाइकिल (RJ 06 SZ 4841) की तलाशी ली। बाइक की डिक्की में छिपाई गई तीन प्लास्टिक थैलियों से अवैध अफीम बरामद हुई।
​पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए आरोपी शिवपाल सिंह उर्फ विक्रम सिंह पिता मंगलसिंह राजपूत (उम्र 58 वर्ष, निवासी ग्राम बड़ा महुआ, थाना सदर भीलवाड़ा, जिला भीलवाड़ा, राजस्थान) को गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी भूरालाल भाबर एवं उनकी टीम की इस कार्रवाई में महत्वपूर्ण भूमिका रही

जिला ब्यूरो ललित सिंह चुंडावत नीमच

Leave A Reply

Exit mobile version