250 पाव शराब एवं मोटरसाइकिल सहित दो आरोपी गिरफ्तार
पुलिस अधीक्षक कटनी अभिनय विश्वकर्मा के नेतृत्व में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य एवं एसडीओपी स्लीमनाबाद आकांक्षा चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में जिले में अवैध शराब के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है।
उक्त निर्देशों के पालन में थाना प्रभारी ढीमरखेड़ा महिमा रघुवंशी द्वारा मुखबिर से प्राप्त सूचना पर सहायक उप निरीक्षक विजेंद्र तिवारी एवं आरक्षक कमोड आरक्षक को कार्रवाई हेतु रवाना किया गया।
पुलिस टीम द्वारा कार्रवाई करते हुए मोटरसाइकिल से अवैध शराब का परिवहन कर रहे ऋतुराज सिंह पिता पुष्पेंद्र सिंह, उम्र 23 वर्ष, निवासी सिमरिया जिला पन्ना एवं निखिल सिंह पिता राकेश सिंह, निवासी ग्राम धारी मजगामा जिला सतना को पकड़ा गया। आरोपियों के कब्जे से 250 पाव लाल मसाला एवं प्लेन शराब तथा परिवहन में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की गई।
आरोपियों से शराब रखने एवं परिवहन करने संबंधी वैध दस्तावेज प्रस्तुत करने हेतु कहा गया, किंतु वे कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके। इस प्रकार दोनों आरोपी अवैध रूप से शराब का परिवहन करते पाए गए, जिनके विरुद्ध धारा 34(ए) मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम के तहत विधिवत कार्रवाई की गई।
इस कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध शराब का कारोबार करने वालों में हड़कंप व्याप्त है तथा ढीमरखेड़ा पुलिस द्वारा अवैध शराब बिक्री एवं परिवहन पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है।
सराहनीय भूमिका :
उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी महिमा रघुवंशी, सहायक उप निरीक्षक विजेंद्र तिवारी, प्रधान आरक्षक कमोड एवं आरक्षक की सराहनीय एवं महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस टीम की तत्परता एवं सक्रियता के परिणामस्वरूप आरोपियों को गिरफ्तार कर अवैध शराब एवं मोटरसाइकिल जप्त करने में सफलता प्राप्त हुई।
जितेन्द्र मिश्रा कटनी

Comments are closed.

Exit mobile version