इंदौर
डीसीपी, ट्रैफिक ने ड्रोन के माध्यम से यातायात व्यवस्था पर रखी नजर
पिक ऑवर्स में यातायात पुलिस चौराहो पर रही मुस्तैद, अच्छे कार्य करने वालो को दिया पुरुस्कार
इंदौर शहर के यातायात को सुगम, सुरक्षित एवं व्यवस्थित बनाने के उद्देश्य से पुलिस आयुक्त नगरीय इंदौर संतोष कुमार सिंह तथा अतिरिक्त पुलिस आयुक्त आर.के. सिंह पुलिस उपायुक्त (प्रभारी यातायात) राजेश कुमार त्रिपाठी के निर्देशन में यातायात पुलिस द्वारा चौराहो, मुख्य मार्गो में बेहतर प्रबंधन किया जा रहा है पुलिस उपायुक्त यातायात राजेश कुमार त्रिपाठी व अधिकारियों द्वारा ड्रोन सर्विलेंस से चौराहो की मॉनिटरिंग की गई। पलासिया, घंटाघर, गिटार तिराहा, इंडस्ट्री हाउस, एलआईजी, रसोमा, विजयनगर, एमआर9 आदि चौराहा पर यातायात व्यवस्था में लगे अधिकारी/कर्मचारियों को बेहतर प्रबंधन के निर्देश दिए इस दौरान जो कर्मचारी मुस्तदी से यातायात संभाल रहे थे उन्हें डीसीपी राजेश त्रिपाठी द्वारा पुरुस्कृत भी किया गया। नियम उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर भी निगरानी की गई उल्लंघन करने उनके खिलाफ कार्यवाही भी की गई। पिक ऑवर्स के दौरान प्रमुख चौराहों पर यातायात पुलिस जवानों द्वारा अत्यंत मुस्तैदी एवं सतर्कता के साथ यातायात का संचालन किया गया
कृपया हेलमेट पहने ओर कानून का पालन करें
मध्य प्रदेश पुलिस सदा आपकी सेवा में तत्पर
रिपोर्ट मनोज कुमार शर्मा इंदौर







