Close Menu
  • Home
  • देश
    • क्षेत्रीय खबर
  • राजनीति
  • मनोरंजन
    • सोशल मीडिया
  • व्यापार
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • आमने – सामने
  • अपराध
  • Patrika
    • Policewala Trademark
Like Us On Facebook
Loading...
What's Hot
WhatsApp Image 2026 10 13 at 14.59.20

मध्य प्रदेश पुलिस:एसआई से थाने चलाने की व्यवस्था के खिलाफ हाईकोर्ट अधिवक्ता ने भेजा नोटिस!

October 13, 2026
WhatsApp Image 2026 10 13 at 13.47.01

नो एंट्री में बोरिंग मशीन की आवाजाही पर सवाल, पूछताछ में DSP भतीजा होने का दिया गया हवाला।

October 13, 2026
WhatsApp Image 2026 10 13 at 12.13.32

कांकेर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 75 से अधिक मॉडिफाइड साइलेंसर रोलर चलाकर नष्ट।

October 13, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Trending
  • मध्य प्रदेश पुलिस:एसआई से थाने चलाने की व्यवस्था के खिलाफ हाईकोर्ट अधिवक्ता ने भेजा नोटिस!
  • नो एंट्री में बोरिंग मशीन की आवाजाही पर सवाल, पूछताछ में DSP भतीजा होने का दिया गया हवाला।
  • कांकेर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 75 से अधिक मॉडिफाइड साइलेंसर रोलर चलाकर नष्ट।
  • मैहर जाने वाले श्रद्धालुओं की सेवा में जुटे शिव भक्त
  • आयुष्मान योजना में भारी धांधली 12 करोड़ का फर्जीवाड़ा ।
  • आयुष्मान योजना में भारी धांधली 12 करोड़ का फर्जीवाड़ा ।
  • उत्कृष्ट विवेचना के लिए नीमच जिले के पूर्व निरीक्षक आर.सी. डांगी पुरस्कृत, चर्चित कन्हैयालाल भील हत्याकांड में आजीवन कारावास की सजा दिलाने में रही अहम भूमिका
  • राम कुआं में भव्य कलश यात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ
Facebook X (Twitter) Instagram
PolicewalaPolicewala
header
  • Home
  • देश
    • क्षेत्रीय खबर
  • राजनीति
  • मनोरंजन
    • सोशल मीडिया
  • व्यापार
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • आमने – सामने
  • अपराध
  • Patrika
    • Policewala Trademark
header
  • Home
  • देश
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • आमने – सामने
  • अपराध
  • Patrika
Home - Policewala - ठग्गांव स्कूल की 18 छात्राओं को मिली साइकिल, मंत्री ने कहा—गांवों के विकास की तस्वीर बदल रही है
Policewala

ठग्गांव स्कूल की 18 छात्राओं को मिली साइकिल, मंत्री ने कहा—गांवों के विकास की तस्वीर बदल रही है

PolicewalaBy PolicewalaAugust 21, 2026No Comments1 Views
07510455 295b 4eca 8ad7 517f2e3271ab
ff68ab30 9bc1 4c71 bb4e a531c627f283

कक्षा 9वीं की छात्राओं को साइकिल वितरण योजना का लाभ; मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने गिनाईं सड़क, पुल-पुलिया, आवास और महतारी सदन जैसी योजनाओं की उपलब्धियां

खड़गवां/एमसीबी। शासकीय स्कूल ठग्गांव में सत्र 2026-27 के अंतर्गत कक्षा 9वीं की छात्राओं के लिए साइकिल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में 18 छात्राओं को साइकिल वितरण योजना का लाभ दिया गया। विद्यालय में दर्ज लाभान्वित छात्राओं की सूची में 18 छात्राओं के नाम दर्ज हैं।
कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती की वंदना के साथ हुई। मुख्य अतिथि के हाथों दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इसके बाद छात्राओं ने बैच लगाकर मुख्य अतिथि मंत्री, प्राचार्य नीतू सहित अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम में विद्यालय की सचिव वंदना सहित शिक्षक, जनप्रतिनिधि, छात्राएं और ग्रामीण मौजूद रहे।

127aff47 a501 4071 9581 6dece6c9f4d7

गांव की समस्याओं को लेकर रखी मांगें
कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों और विद्यालय की ओर से क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं की ओर भी ध्यान आकर्षित कराया गया। बताया गया कि तत्कालीन मोटर चोरी होने के कारण पानी की समस्या बनी हुई है, जिसके त्वरित निराकरण की आवश्यकता है। साथ ही ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत पौधारोपण की गतिविधियों का उल्लेख करते हुए विद्यालय की लगभग 5 एकड़ भूमि पर हो रहे अतिक्रमण की समस्या सामने रखी।
वही विद्यालय परिसर की सुरक्षा के लिए बाउंड्रीवाल निर्माण और मैदान के समतलीकरण की मांग भी रखी गई। बताया गया कि यह मांग पिछले करीब 10 वर्षों से की जा रही है। वहीं सरपंच ने गांव में 189 आवास स्वीकृत होने की जानकारी दी।

4e015bc1 e17b 4da0 87ad e6022c76944c


मंत्री ने कहा—गांवों में लगातार हो रहा विकास
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने गांव के विकास कार्यों का उल्लेख करते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क, सीसी रोड, पुल-पुलिया सहित बुनियादी सुविधाओं से जुड़े अनेक कार्य या तो पूरे हो चुके हैं या प्रगति पर हैं।
उन्होंने महतारी सदन योजना का उल्लेख करते हुए कहा कि यह पंचायतों और माताओं की विकास में भागीदारी सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि महिलाओं की भागीदारी और सशक्तिकरण भारतीय व्यवस्था में पहले से महत्वपूर्ण रहा है और आज सरकार की विभिन्न योजनाओं के माध्यम से इसे और मजबूत किया जा रहा है।

4e015bc1 e17b 4da0 87ad e6022c76944c 1


मोदी सरकार की योजनाओं का किया उल्लेख
मंत्री ने केंद्र सरकार की योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि एक समय गांवों में हर घर में शौचालय की सुविधा नहीं थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वच्छता को जनआंदोलन का रूप दिया और आज ग्रामीण क्षेत्रों में शौचालय निर्माण के माध्यम से बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है।
उन्होंने कहा कि पिछले वर्षों में देश के गांवों की तस्वीर में व्यापक परिवर्तन आया है। पक्के मकान, सड़क, बिजली, पानी और अन्य मूलभूत सुविधाओं के विस्तार से आम लोगों के जीवन में बदलाव आया है।

f2807444 2779 4a49 88ab 8c7bbddd4525


छात्रों से पूछा—बना है पक्का मकान?
मंत्री ने कार्यक्रम के दौरान स्कूली बच्चों से संवाद भी किया। उन्होंने छात्राओं से पूछा कि क्या उनके घर पक्के मकान बन चुके हैं? इस पर मौजूद लगभग 90 प्रतिशत विद्यार्थियों ने हां में जवाब दिया। मंत्री ने इसे सरकार की आवास योजनाओं की पहुंच और

9d431ac2 119a 4052 b71b e5ec1bc33f72

ग्रामीण परिवारों के जीवन में आए बदलाव का उदाहरण बताया। उन्होंने आगे कहा कि साइकिल वितरण से छात्राओं को स्कूल आने-जाने में सुविधा मिलने के साथ उनकी शिक्षा को निरंतर जारी रखने में भी मदद मिलेगी। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय की ओर से रखी गई समस्याओं के निराकरण हेतु पानी के लिए ग्राम पंचायत के सचिव को निर्देशित कर मोटर तत्काल उपलब्ध कराने की बात कही वही स्कूल की जमीन में हो रहे अतिक्रमण के समाधान हेतु पंचायत स्तर पर पहल करने पर जोर दिया। इस दौरान ग्रामीण क्षेत्र में शिक्षा और बुनियादी सुविधाओं को लेकर भी कई महत्वपूर्ण मुद्दे का त्वरित समाधान किया गया।

2660dbb7 2082 43b4 960e b4f764f6f846

रिपोर्ट – योगेन्द्र प्रताप सिंह ब्यूरो चीफ

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
Policewala
  • Website

Related Posts

WhatsApp Image 2026 10 13 at 14.59.20

मध्य प्रदेश पुलिस:एसआई से थाने चलाने की व्यवस्था के खिलाफ हाईकोर्ट अधिवक्ता ने भेजा नोटिस!

October 13, 2026
WhatsApp Image 2026 10 13 at 13.47.01

नो एंट्री में बोरिंग मशीन की आवाजाही पर सवाल, पूछताछ में DSP भतीजा होने का दिया गया हवाला।

October 13, 2026
WhatsApp Image 2026 10 13 at 12.13.32

कांकेर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 75 से अधिक मॉडिफाइड साइलेंसर रोलर चलाकर नष्ट।

October 13, 2026

Comments are closed.

Like Us On Facebook
Loading...
Demo
Top Posts
785a1678 d715 4bdb 96a4 ea202d5721b5

रेलवे रनिंग रूम में ‘अंधेरगर्दी’: घटिया खाना, फर्जी पर्चियां और शिकायत करने पर नौकरी से निकालने की धमकी!

June 19, 20261,287
WhatsApp Image 2026 05 09 at 19.25.58

ग्राम जिमरा की बेटी पूजा झारिया बनी डॉक्टर, एमबीबीएस उत्तीर्ण कर जिले का बढ़ाया गौरव

May 9, 2026911
WhatsApp Image 2026 04 09 at 18.22.36 1

देवलौंद में लोकायुक्त का बड़ा एक्शन: 10 हजार की रिश्वत लेते उपयंत्री रंगे हाथ गिरफ्तार

April 9, 2026793
WhatsApp Image 2026 08 27 at 18.39.41

अतुल दीपक पटेल अन्य साथी ने किसानों के साथ की लाखों की ठगी

August 27, 2026759
Don't Miss
WhatsApp Image 2026 10 13 at 14.59.20 Policewala

मध्य प्रदेश पुलिस:एसआई से थाने चलाने की व्यवस्था के खिलाफ हाईकोर्ट अधिवक्ता ने भेजा नोटिस!

By PolicewalaOctober 13, 20260

मध्य प्रदेश के पुलिस महकमे में थाना प्रभारियों की पदस्थापना को लेकर चल रही मनमानी…

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
WhatsApp Image 2026 10 13 at 13.47.01

नो एंट्री में बोरिंग मशीन की आवाजाही पर सवाल, पूछताछ में DSP भतीजा होने का दिया गया हवाला।

October 13, 2026
WhatsApp Image 2026 10 13 at 12.13.32

कांकेर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 75 से अधिक मॉडिफाइड साइलेंसर रोलर चलाकर नष्ट।

October 13, 2026
WhatsApp Image 2026 10 13 at 11.27.31 1

मैहर जाने वाले श्रद्धालुओं की सेवा में जुटे शिव भक्त

October 13, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from SmartMag about art & design.

Demo
About Us

Policewala News delivers the fastest and most accurate updates on law enforcement, crime, and ground realities. No distortion, no sensationalism—just clear, truthful reporting. Policewala News: where every story is presented with honesty and integrity.

Facebook X (Twitter) YouTube
Our Picks
WhatsApp Image 2026 10 13 at 14.59.20

मध्य प्रदेश पुलिस:एसआई से थाने चलाने की व्यवस्था के खिलाफ हाईकोर्ट अधिवक्ता ने भेजा नोटिस!

October 13, 2026
WhatsApp Image 2026 10 13 at 13.47.01

नो एंट्री में बोरिंग मशीन की आवाजाही पर सवाल, पूछताछ में DSP भतीजा होने का दिया गया हवाला।

October 13, 2026
Visitors
1949605
This Month : 30830
This Year : 521522
Total Users : 1523842
Views Today : 5239
Total views : 6260287
Who's Online : 23
Server Time : 2026-10-13
© 2026 Policewala Patrika. Designed by XorTechs.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.