इंदौर
ट्रैफिक पुलिस द्वारा 2843 वाहन चालकों पर हेलमेट जागरूकता कार्यवाही
इंदौर सड़क दुर्घटनाओं में सिर की चोटों से होने वाली मौत को रोकने नागरिकों में सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता लाने के लिए इंदौर ट्रैफिक पुलिस ने बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चालकों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की ,,यातायात पुलिस ने शहर के चौराहो पलासिया, विजयनगर, महू नाका, चाणक्यपुरी, राजीव गांधी सर्कल पर ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वाले दो पहिए वाहन स्वामी पर एक तरफ कार्रवाई भी की जा रही तो दूसरी तरफ उन्हें अनाउंस कर यह भी बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई आपके हित में है परिवार में घर पर परिजन आपका इंतजार करते हैं,, आप हेलमेट के महत्व को समझे, हेलमेट पहन कर चले अपने घर पर सुरक्षित पहुंचे और परिजनो के बीच में रहे ,,सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करें और सड़क हादसों में होने वाले दुष्परिणामों से खुद को और दूसरों को बचाएं।
यातायात रथ की डिजिटल स्क्रीन पर सड़क सुरक्षा के वीडियो भी दिखाई जा रहे हैं वही जागरूकता कार्यक्रमो, रैलियों कर माध्यम से सड़क सुरक्षा का प्रचार-प्रसार भी किया दिनांक 29 जनवरी को चलाए गए विशेष अभियान के दौरान कुल 2843 वाहन चालकों के विरुद्ध हेलमेट नही लगाने व अन्य धाराओं में 3039 वाहनों पर कार्रवाई की गई।इंदौर ट्रैफिक पुलिस द्वारा आमजन से अपील की जाती है
कि अपने तथा अपने परिवार की सुरक्षा हेतु हेलमेट का सदैव उपयोग करें, यातायात नियमो का जिम्मेदारीपूर्वक पालन करें क्योंकि सड़क पर सुरक्षा ही सबसे बड़ी प्राथमिकता है।
मध्य प्रदेश पुलिस सदा आपकी सेवा में तत्पर
रिपोर्ट मनोज कुमार शर्मा इंदौर







