इंदौर 

 

 

ट्रैफिक पुलिस की सोशल मीडिया पर धूम: 1 महीने में 3.23 करोड़ व्यूज*

 

इंदौर। यातायात पुलिस की सड़क सुरक्षा मुहिम को सोशल मीडिया पर नागरिकों का जबरदस्त साथ मिल रहा है। पुलिस ने फील्ड के साथ-साथ डिजिटल प्लेटफॉर्म पर भी अभियान तेज किया है।

 

एक महीने की पहुंच:

– इंस्टाग्राम – 13,100 फॉलोअर्स, 245 पोस्ट, 3.01 करोड़ व्यूज

– फेसबुक – 5,825 फॉलोअर्स, 195 पोस्ट, 21.55 लाख व्यूज

– ट्विटर – 2,805 फॉलोअर्स, 47 पोस्ट, 12 हजार व्यूज

– *कुल व्यूज – 3 करोड़ 23 लाख*

 

*सोशल मीडिया पर हिट रहीं पहल:*

– गोरिल्ला बनकर रॉन्ग साइड वालों को रोकना

– मॉडिफाई साइलेंसर पर रोड रोलर चलाने की कार्रवाई

– अधिकारियों का खुद चौराहे पर उतरकर माइक से समझाना

– ड्रोन से ट्रैफिक निगरानी

– स्कूल-कॉलेजों में जागरूकता और बस ड्राइवरों को प्रैक्टिकल डेमो

– नियम तोड़ने वालों से ही ट्रैफिक में ड्यूटी करवाना

 

पुलिस कमिश्नर संतोष कुमार सिंह के निर्देशन में ट्रैफिक पुलिस ने ‘इंदौर ट्रैफिक साथी’ एप और हेल्पलाइन 7049107620 की जानकारी भी सोशल मीडिया से पहुंचाई है। अब लोग कमेंट में ही शिकायत और सुझाव भेज रहे हैं।

 

 

रिपोर्ट मनोज कुमार शर्मा इंदौर

Leave A Reply

Exit mobile version