भाटापारा। पड़ोसी राज्य महाराष्ट्र से ट्रेन के जरिए अवैध देशी शराब लाकर भाटापारा में खपाने वाले एक बड़े अंतरराज्यीय नेटवर्क का भाटापारा शहर पुलिस ने पर्दाफाश किया है। पुलिस अधीक्षक श्री गौरव राय (IPS) के कड़े निर्देशों पर आबकारी एक्ट के तहत की गई इस कार्रवाई में पुलिस ने दो शातिर तस्करों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।
मामले का खुलासा करते हुए भाटापारा शहर पुलिस ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि महासती वार्ड निवासी ओमप्रकाश उर्फ बबला पंजवानी गोंदिया (महाराष्ट्र) से ट्रेन द्वारा भारी मात्रा में अवैध शराब लाकर बिक्री के लिए अपने घर में छिपाकर रखा है। सूचना मिलते ही प्रशिक्षु उप निरीक्षक अखिलेश सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तत्काल संदेही के ठिकाने पर दबिश दी, जहाँ बेड के नीचे बैग में छिपाकर रखी गई नागपुर डिस्टिलर्स की 100 पाव देशी शराब बरामद की गई।
कड़ाई से पूछताछ में आरोपी ओमप्रकाश ने बताया कि माता देवालय वार्ड निवासी विक्रम थरानी उसे पैसे देकर ट्रेन से गोंदिया भेजता था और भाटापारा स्टेशन पहुँचने पर होंडा एक्टिवा (CG 22 T 3921) से शराब की डिलीवरी की जाती थी। इस खुलासे के आधार पर पुलिस ने विक्रम थरानी के किराये के मकान पर भी रेड मारी, जहाँ से 30 पाव शराब और बिक्री के नगद रुपये जप्त किए गए।
कार्रवाई के दौरान कुल 130 नग (11.7 लीटर) सीलबंद नागपुर डिस्टिलर्स देशी शराब, बिक्री की रकम और तस्करी में इस्तेमाल एक्टिवा स्कूटी जप्त की गई है। पुलिस ने दोनों आरोपियों ओमप्रकाश उर्फ बबला पंजवानी (50 वर्ष) और विक्रम थरानी (40 वर्ष) के खिलाफ धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
रिपोर्ट, मयंक श्रीवास्तव,
ब्यूरो चीफ, पुलिसवाला न्यूज़
Trending
- अवैध सस्ता बाजार का पर्दाफाशबिना परमिशन, बिना फायर सेफ्टी चल रहा था मौत का कुआंकप्तान संजय अग्रवाल के निर्देश पर पुलिस ने डाला ताला
- संत शिरोमणि रविदास की 650वीं जयंती: सामाजिक समरसता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने भाजपा ने बनाई व्यापक रणनीति
- अवैध गांजा तस्करी पर दुर्ग पुलिस का प्रहार: धमधा पुलिस ने 1 किलो से अधिक गांजे के साथ आरोपी को किया गिरफ्तार
- वेयरहाउस में सरकारी राशन परिवहन का बड़ा फर्जीवाड़ा उजागर, तीन आरोपी हुए गिरफ्तार
- चिरमिरी की होनहार बेटी माही गुप्ता ने MBBS प्रवेश परीक्षा में 530 अंक हासिल कर बढ़ाया क्षेत्र का मान
- बिजुरी नगर पालिका की अनदेखी: बिजुरी-मनेंद्रगढ़ मुख्य मार्ग बना हादसों का कारण, वार्ड क्रमांक 08 की सड़क बदहाल
- धमतरी पुलिस का स्कूल में जागरूकता अभियान: विद्यार्थियों को दी नशामुक्ति और सड़क सुरक्षा की सीख
- बुदबुदा रेलवे क्रॉसिंग पर फ्लाई ओवर निर्माण हेतु सर्वे हो रहा है – विक्रम देशमुख







