जैतहरी। कलेक्टर श्री रत्नाकर झा ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जैतहरी का आकस्मिक निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने सर्जिकल, मेडिकल, टीवी वार्ड, दवा वितरण केंद्र, ओपीडी एवं एनआरसी कक्ष का निरीक्षण कर मरीजों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
ओपीडी में 72 मरीजों के उपचार की जानकारी मिलने पर कलेक्टर ने चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य अमले को संवेदनशीलता और तत्परता से कार्य करने को कहा। उन्होंने आयुष्मान कार्ड निर्माण की समीक्षा करते हुए पात्र हितग्राहियों के शत-प्रतिशत कार्ड बनाने के निर्देश दिए।
एनआरसी के निरीक्षण दौरान कलेक्टर ने सैम एवं मैम श्रेणी के बच्चों को चिन्हित कर आवश्यकतानुसार भर्ती करने तथा उनके स्वास्थ्य, वजन, दवा और उपचार की नियमित निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
इस दौरान एसडीएम कमलेश पुरी, तहसीलदार चंद्रशेखर मिश्रा, सीएमओ भूपेंद्र सिंह एवं अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
रिपोर्टर दिनेश केवट
अनुपपुर

