नीमच। जिले के जीरन थाना पुलिस को नई थाना प्रभारी मिल गई हैं। मध्यप्रदेश पुलिस में डीएसपी के पद पर कार्यरत दिव्या चंद्रवंशी को जीरन थाने की कमान सौंपी गई है। खास बात यह है कि डीएसपी दिव्या चंद्रवंशी इंदौर की रहने वाली हैं और पुलिस सेवा में प्रशिक्षण के दौरान उन्हें थाना प्रभारी के रूप में कार्य करने का अनुभव दिया जा रहा है।

दिव्या चंद्रवंशी का चयन MPPSC 2021 के माध्यम से उप पुलिस अधीक्षक के पद पर हुआ था। अपनी प्रशिक्षण अवधि के दौरान वे नीमच जिले में फील्ड पोस्टिंग पर तैनात हैं। इससे पहले भी वे जिले के विभिन्न पुलिस आयोजनों में सक्रिय भूमिका निभा चुकी हैं। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर परेड कमांडर के रूप में भी उन्होंने अपनी जिम्मेदारी निभाई है।

अब जीरन थाने की जिम्मेदारी मिलने के बाद उनसे क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाने और प्रभावी पुलिसिंग की उम्मीद की जा रही है

जिला ब्यूरो ललित सिंह चुंडावत नीमच

Leave A Reply

Exit mobile version