Close Menu
  • Home
  • देश
    • क्षेत्रीय खबर
  • राजनीति
  • मनोरंजन
    • सोशल मीडिया
  • व्यापार
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • आमने – सामने
  • अपराध
  • Patrika
    • Policewala Trademark
Like Us On Facebook
Loading...
What's Hot
WhatsApp Image 2026 07 13 at 13.38.03

अकलतरा में उमड़ा जनसैलाब: अमान अंसारी वेलफेयर फाउंडेशन का निशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं विशाल रक्तदान शिविर बना ऐतिहासिक मिसाल

July 13, 2026
WhatsApp Image 2026 07 13 at 13.26.18

मछली चोरी की रंजिश में खूनी खेल..स्कॉर्पियो से बाइक को मारी टक्कर, फिर खेत में दौड़ा- दौड़ाकर युवक की निर्मम ह#त्या

July 13, 2026
WhatsApp Image 2026 07 13 at 13.16.53

सिविल लाइन थाना क्षेत्र में रेसिंग बनी मौत: कार ने उड़ाई एक्टिवा, स्कूल बस से टकराई, मदद नहीं की तो गई जान

July 13, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Trending
  • अकलतरा में उमड़ा जनसैलाब: अमान अंसारी वेलफेयर फाउंडेशन का निशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं विशाल रक्तदान शिविर बना ऐतिहासिक मिसाल
  • मछली चोरी की रंजिश में खूनी खेल..स्कॉर्पियो से बाइक को मारी टक्कर, फिर खेत में दौड़ा- दौड़ाकर युवक की निर्मम ह#त्या
  • सिविल लाइन थाना क्षेत्र में रेसिंग बनी मौत: कार ने उड़ाई एक्टिवा, स्कूल बस से टकराई, मदद नहीं की तो गई जान
  • ​चुनावी शंखनाद: मध्य प्रदेश में टिकट की मांग को लेकर धनगर समाज ने खोला मोर्चा, भाजपा-कांग्रेस को सौंपा ज्ञापन
  • अधिमान्य पत्रकार नेतृत्व समिति छत्तीसगढ़ द्वारा वृक्षारोपण अभियान, मनेंद्रगढ़  मेडिकल कॉलेज परिसर में वृक्ष रोपित कर  प्रदेश अध्यक्ष ने की अभियान की आगाज, स्वास्थ्य मंत्री ने सौंपा था चंदन का पौधा।
  • सुरेन्द्र साहू भाजपा एनजीओ प्रकोष्ठ के संभाग प्रभारी बनाए गए
  • अधिमान्य पत्रकार नेतृत्व समिति छत्तीसगढ़ द्वारा वृक्षारोपण अभियान, मनेंद्रगढ़  मेडिकल कॉलेज परिसर में वृक्ष रोपित कर  प्रदेश अध्यक्ष ने की अभियान की आगाज, स्वास्थ्य मंत्री ने सौंपा था चंदन का पौधा।
  • लोकतंत्र की मिसाल बना राजिम भक्तिन माता मंदिर समिति का चुनाव
Facebook X (Twitter) Instagram
PolicewalaPolicewala
header
  • Home
  • देश
    • क्षेत्रीय खबर
  • राजनीति
  • मनोरंजन
    • सोशल मीडिया
  • व्यापार
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • आमने – सामने
  • अपराध
  • Patrika
    • Policewala Trademark
header
  • Home
  • देश
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • आमने – सामने
  • अपराध
  • Patrika
Home - Policewala - जिले में पेट्रोल, डीजल और एलपीजी की पर्याप्त उपलब्धता, आपूर्ति व्यवस्था पूरी तरह सुचारु: कलेक्टर
Policewala

जिले में पेट्रोल, डीजल और एलपीजी की पर्याप्त उपलब्धता, आपूर्ति व्यवस्था पूरी तरह सुचारु: कलेक्टर

PolicewalaBy PolicewalaMarch 30, 2026No Comments1 Views
77d2b67a f739 4837 80cb ef1d4e8fbb05

निर्माणाधीन एवं प्रगतिरत कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने के दिए निर्देश

कलेक्टर ने समय-सीमा की बैठक लेकर की योजनाओं एवं गतिविधियों की समीक्षा

जल संचयन एवं जनभागीदारी के तहत गर्मी से पूर्व पेयजल व्यवस्था सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

मुंगेली, 30 मार्च 2026// कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार ने आज जिला कलेक्टोरेट स्थित मनियारी सभाकक्ष में समय-सीमा की बैठक लेकर जिले की विभिन्न योजनाओं एवं गतिविधियों की विस्तृत समीक्षा की। बैठक में उन्होंने प्रशासनिक कार्यों में पारदर्शिता, समयबद्धता एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के लिए सख्त निर्देश दिए। कलेक्टर ने स्पष्ट निर्देश दिए कि ई-एचआरएमएस में शत-प्रतिशत प्रविष्टि तथा सभी फाइलों का ई-फाइल के माध्यम से ही निष्पादन सुनिश्चित किया जाए। साथ ही उन्होंने प्रोटोकॉल के तहत ऑर्डर ऑफ प्रेसीडेंस का पूर्ण पालन करते हुए कार्यक्रमों से पूर्व औपचारिक निमंत्रण एवं संबंधित को इसकी पूर्व सूचना देने के निर्देश दिए।
बैठक में सीएम घोषणाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने लंबित कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने राशि जारी होने के बाद भी कार्य प्रारंभ नहीं करने पर आरईएस के ईई संध्या को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। साथ ही मोतिमपुर, जरहागांव एवं सेतगंगा में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के कार्यों की धीमी प्रगति एवं समुचित जानकारी नहीं देने पर एसडीएम, सीएमएचओ एवं डीपीएम को नोटिस जारी करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने मुख्यमंत्री की सभी घोषणाओं के कार्य 06 माह के भीतर पूर्ण करने के निर्देशित किया। जल संचयन एवं जनभागीदारी के तहत कार्यों की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने गर्मी से पूर्व पेयजल व्यवस्था सुनिश्चित करने, टंकियों के सुधार एवं रेड जोन गांवों में प्राथमिकता से कार्य करने के निर्देश दिए।
कलेक्टर ने पीएम श्री योजना के तहत चयनित स्कूलों में निर्माण कार्य समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। अग्निवीर भर्ती के लिए पात्र युवाओं का अधिकतम पंजीयन सुनिश्चित करने कहा। उन्होंने डिजिटल किसान किताब एवं राजस्व मामलों में त्वरित प्रगति लाने के निर्देश भी दिए। पीएम आदर्श ग्राम योजना एवं पीएम जनमन योजना के तहत लंबित कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने तथा आवास योजनाओं में लक्ष्य के अनुरूप प्रगति लाने निर्देशित किया। कलेक्टर ने आधार पंजीयन एवं एमबीयू की प्रगति की समीक्षा करते हुए 15 अप्रैल तक लक्ष्य प्राप्त करने वाले विभागों को पुरस्कृत करने की बात कही। साथ ही आधार पंजीयन में शिक्षा विभाग के बेहतर प्रदर्शन की सराहना की।
कलेक्टर ने राजस्व पखवाड़े के कार्ययोजना के संबंध में भी जानकारी ली। अपर कलेक्टर श्री जी.एल. यादव ने जानकारी दी कि राजस्व पखवाड़ा तीन चरणों में ग्राम स्तर पर आयोजित किया जाएगा, जिसमें नामांतरण, सीमांकन, नक्शा बंटाकन एवं अन्य प्रकरणों का निराकरण किया जाएगा। कलेक्टर ने सभी आवेदनों के शत-प्रतिशत निराकरण हेतु सुदृढ़ कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए।
कलेक्टर ने अवैध हुकिंग पर कार्रवाई, उर्वरक की कालाबाजारी रोकने एवं भंडारण की निगरानी बढ़ाने के निर्देश दिए। साथ ही डीएमएफ अंतर्गत प्रस्तावित कार्यों की समीक्षा कर उन्हें शीघ्र पूर्ण करने कहा। बैठक में कलेक्टर ने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे क्षेत्रीय भ्रमण कर अफीम की अवैध खेती की जांच एवं सर्वे सुनिश्चित करें और समय पर प्रतिवेदन प्रस्तुत करें। उन्होंने महिला एवं बाल विकास विभाग को महतारी वंदन योजना सहित सभी योजनाओं का पारदर्शी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। खाद्य अधिकारी ने बताया कि जिले में 98.3 प्रतिशत धान का उठाव पूर्ण हो चुका है, जिस पर कलेक्टर ने सराहना की और शेष उठाव जल्द पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने दो टूक कहा कि योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और आमजनों को योजनाओं का लाभ समय पर उपलब्ध कराना शासन की सर्वाेच्च प्राथमिकता है। बैठक में अतिरिक्त कलेक्टर श्रीमती निष्ठा पाण्डेय तिवारी, जिला पंचायत सीईओ श्री प्रभाकर पाण्डेय, अपर कलेक्टर श्री जी.एल.यादव, मुंगेली एसडीएम श्री अजय शतरंज, लोरमी एसडीएम श्री अजीत पुजारी सहित सभी विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।

राज शेखर यादव
ब्यूरो चीफ पुलिसवाला मुंगेली

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
Policewala
  • Website

Related Posts

WhatsApp Image 2026 07 13 at 13.38.03

अकलतरा में उमड़ा जनसैलाब: अमान अंसारी वेलफेयर फाउंडेशन का निशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं विशाल रक्तदान शिविर बना ऐतिहासिक मिसाल

July 13, 2026
WhatsApp Image 2026 07 11 at 23.16.13

सेक्टर सहसराम में सेक्टर पर्यवेक्षक श्रीमती रौनक राजावत की अध्यक्षता में बैठक संपन्न, विभिन्न विभागीय कार्यों की हुई समीक्षा

July 12, 2026
e16154b3 cbaa 4b74 81a3 2c30e182e785

यातायात पुलिस रायपुर: ट्रैफिक जाम से मिलेगी मुक्ति, 10 आधुनिक वाहनों के साथ क्यूआरटी टीम रवाना

July 11, 2026

Comments are closed.

Like Us On Facebook
Loading...
Demo
Top Posts
785a1678 d715 4bdb 96a4 ea202d5721b5

रेलवे रनिंग रूम में ‘अंधेरगर्दी’: घटिया खाना, फर्जी पर्चियां और शिकायत करने पर नौकरी से निकालने की धमकी!

June 19, 20261,261
WhatsApp Image 2026 05 09 at 19.25.58

ग्राम जिमरा की बेटी पूजा झारिया बनी डॉक्टर, एमबीबीएस उत्तीर्ण कर जिले का बढ़ाया गौरव

May 9, 2026827
WhatsApp Image 2026 04 09 at 18.22.36 1

देवलौंद में लोकायुक्त का बड़ा एक्शन: 10 हजार की रिश्वत लेते उपयंत्री रंगे हाथ गिरफ्तार

April 9, 2026756
WhatsApp Image 2026 05 19 at 09.18.50 1

दशरमन प्राचार्य द्वारा घर के खर्चे को स्कूल के बिल में जुड़वाने का टेक्नीशियन पर बनाया दवाब

May 19, 2026613
Don't Miss
WhatsApp Image 2026 07 13 at 13.38.03 Policewala

अकलतरा में उमड़ा जनसैलाब: अमान अंसारी वेलफेयर फाउंडेशन का निशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं विशाल रक्तदान शिविर बना ऐतिहासिक मिसाल

By PolicewalaJuly 13, 20261

प्रेस विज्ञप्ति अकलतरा, 11 जुलाई 2026। अकलतरा में पहली बार आयोजित अमान अंसारी वेलफेयर फाउंडेशन…

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
WhatsApp Image 2026 07 13 at 13.26.18

मछली चोरी की रंजिश में खूनी खेल..स्कॉर्पियो से बाइक को मारी टक्कर, फिर खेत में दौड़ा- दौड़ाकर युवक की निर्मम ह#त्या

July 13, 2026
WhatsApp Image 2026 07 13 at 13.16.53

सिविल लाइन थाना क्षेत्र में रेसिंग बनी मौत: कार ने उड़ाई एक्टिवा, स्कूल बस से टकराई, मदद नहीं की तो गई जान

July 13, 2026
WhatsApp Image 2026 07 13 at 12.56.19

​चुनावी शंखनाद: मध्य प्रदेश में टिकट की मांग को लेकर धनगर समाज ने खोला मोर्चा, भाजपा-कांग्रेस को सौंपा ज्ञापन

July 13, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from SmartMag about art & design.

Demo
About Us

Policewala News delivers the fastest and most accurate updates on law enforcement, crime, and ground realities. No distortion, no sensationalism—just clear, truthful reporting. Policewala News: where every story is presented with honesty and integrity.

Facebook X (Twitter) YouTube
Our Picks
WhatsApp Image 2026 07 13 at 13.38.03

अकलतरा में उमड़ा जनसैलाब: अमान अंसारी वेलफेयर फाउंडेशन का निशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं विशाल रक्तदान शिविर बना ऐतिहासिक मिसाल

July 13, 2026
WhatsApp Image 2026 07 13 at 13.26.18

मछली चोरी की रंजिश में खूनी खेल..स्कॉर्पियो से बाइक को मारी टक्कर, फिर खेत में दौड़ा- दौड़ाकर युवक की निर्मम ह#त्या

July 13, 2026
Visitors
1751191
This Month : 22131
This Year : 323108
Total Users : 1325428
Views Today : 2942
Total views : 5791930
Who's Online : 9
Server Time : 2026-07-13
© 2026 Policewala Patrika. Designed by XorTechs.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.