जिला कटनी विधानसभा बहोरीबंद माननीय विधायक प्रणय प्रभात पांडे के नेतृत्व में हुआ ट्रेन का भव्य स्वागत*
हजारों की संख्या में लोगों ने दिखाया उत्साह ट्रेन की सौगात से खिले लोगों के चेहरे
कटनी स्लीमनाबाद, जिले के स्लीमनाबाद में क्षेत्रवासियों की लंबे समय से चली आ रही मांग ट्रेन स्टॉपेज की प्रतिक्षा अब समाप्त हो चली है ट्रेन स्थापिज का ये मुद्दा क्षेत्र के लिए एक चुनौती से कम नहीं था पूर्व में इस मुद्दे को लेकर क्षेत्रवासियों ने जमकर हल्ला बोल किया था अंततः क्षेत्रीय जनमानस की ये मांग शनिवार को पूरी हो गई
आपको बता दें कि रेल प्रशासन के आदेश के बाद से क्षेत्रीय लोगों में एक खुशी की लहर दौड़ पड़ी विगत दिवस शनिवार को विधायक प्रणय प्रभात पांडे के नेतृत्व में हजारों की संख्या में लोग रेलवे स्टेशन स्लीमनाबाद पहुंचे और पहली बार रीवा इतवारी रीवा मार्ग पर चलने वाली ट्रेन गाड़ी क्रमांक 11753/11754 का जोरदार स्वागत किया 
क्षेत्रीय जनमानस ने बात चीत करने के दौरान बताया कि आज स्लीमनाबाद स्टेशन को रीवा इतवारी एक्सप्रेस के रूप में एक नई ट्रेन मिली है इसका संपूर्ण श्रेय सांसद बी डी शर्मा एवं क्षेत्रीय विधायक प्रणय प्रभात पांडे को जाता है जिन्होंने क्षेत्रीय लोगों की समस्याएं सुनी और उसे संज्ञान लेते हुए रेलवे बोर्ड से ट्रेन स्टॉपेज की अनुमति प्रदान कराई क्षेत्रीय लोगों ने सांसद बी डी शर्मा एवं क्षेत्रीय विधायक प्रणय प्रभात पांडे का आभार प्रकट किया ट्रेन के रुकने से क्षेत्रीय लोगों को नाकपुर जाने में सुगमता होगी क्षेत्र से लोग बड़ी संख्या में उपचार के लिए नाकपुर जाते है इस ट्रेन के ठहराव से लोग सुगमता से नालपुर पहुंच सकेंगे और स्लीमनाबाद के विकाश को एक नई गति मिलेगी
प्रेस वार्ता करते हुए विधायक प्रणय प्रभात पांडे ने कहा कि लोगों ने ट्रेनों की मांग की थी मांग को पूरा करना मेरा नैतिक कर्तव्य है।
रिपोर्ट नवीन कुमार पांडे
पुलिसवाला न्यूज कटनी







