जिला कटनी में आदतन अपराधियों, निगरानी बदमाशों के घर पहुंची चौकी निवार पुलिस, संदिग्धों की ली टोह, कानून व्यवस्था मजबूत बनाने की कसावट
कटनी। जिले में अपराध नियंत्रण एवं कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के उद्देश्य से चौकी निवार पुलिस द्वारा आदतन अपराधियों, निगरानी बदमाशों एवं संदिग्ध व्यक्तियों के विरुद्ध विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक कटनी अभिनय विश्वकर्मा के मार्गदर्शन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. संतोष डेहरिया एवं नगर पुलिस अधीक्षक नेहा पच्चीसिया थाना प्रभारी संजय दुबे के निर्देशन में की गई। अभियान के दौरान पुलिस टीमों ने चौकी निवार क्षेत्र के आदतन अपराधियों एवं निगरानी बदमाशों के घर पहुंचकर उनकी वर्तमान गतिविधियों, आजीविका एवं सामाजिक व्यवहार की जानकारी जुटाई। साथ ही उन्हें अपराध से दूर रहने, शांति व्यवस्था बनाए रखने तथा किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधियों में शामिल न होने की समझाइश दी गई।
पुलिस ने पूर्व में आपराधिक प्रकरणों में संलिप्त रहे व्यक्तियों की गतिविधियों का भी सत्यापन किया और उन पर विशेष निगरानी रखने की बात कही। इसके अलावा सार्वजनिक स्थानों, बाजारों एवं अन्य संवेदनशील क्षेत्रों में घूम रहे संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ कर उनकी पहचान की जांच की गई । चौकी निवार पुलिस ने स्पष्ट किया कि अपराधों की रोकथाम, असामाजिक तत्वों पर अंकुश तथा आमजन में सुरक्षा का वातावरण बनाए रखने के लिए ऐसे अभियान लगातार जारी रहेंगे। पुलिस प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की सूचना तत्काल स्थानीय पुलिस को दें, ताकि समय रहते आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा सकेl
पुलिसवाला न्यूज जिला कटनी से नवीन पांडे की रिपोर्ट
Trending
- प्रधानमंत्री मोदी के ’12 साल बेमिसाल’ के उपलक्ष्य में बसना विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने किया प्रबुद्धजनों का सम्मान
- हेरोइन तस्करी पर धमतरी पुलिस का बड़ा प्रहार, रायपुर का आरोपी गिरफ्तार
- *बस्तर में अंधविश्वास के खिलाफ मुखर हुई वैज्ञानिक सोच: डॉ. दिनेश मिश्र का तीन दशकों का अनवरत संघर्ष*
- रेलवे रनिंग रूम में ‘अंधेरगर्दी’: घटिया खाना, फर्जी पर्चियां और शिकायत करने पर नौकरी से निकालने की धमकी!
- महासमुंद पुलिस की बड़ी कार्रवाई: उड़ीसा से यूपी तक फैले ₹4.5 करोड़ के गांजा तस्करी नेटवर्क का मास्टरमाइंड शामली से गिरफ्तार
- रायपुर न्यायालय परिसर में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 4 संदिग्ध गिरफ्तार, सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त करने चलाया गया विशेष चेकिंग अभियान
- एक पिस्टल एवं तीन धारदार चाकू के साथ तीन आरोपी एवं एक विधि उल्लंघनकारी बालक धराये कुठला पुलिस की ताबड़तोड़ कार्यवाही
- दहेज के हम पक्के विरोधी : कुंवर हरिवंश सिंहधूमधाम से मनाई गई महाराणा प्रताप की 486वीं जयंती
