मध्यप्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जी के आज उज्जैन आगमन पर हेलीपैड पर उज्जैन कलेक्टर श्री रोशन कुमार सिंह , अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक श्री राकेश गुप्ता, पुलिस महानिरीक्षक श्री नवनीत भसीन, पुलिस अधीक्षक उज्जैन, नगर पुलिस अधीक्षक अनुभाग माधवनगर श्रीमती दीपिका शिंदे, उप पुलिस अधीक्षक श्री भरत सिंह यादव सहित पुलिस एवं प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों तथा जनप्रतिनिधियों द्वारा उनका आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।
इस अवसर पर नगर पुलिस अधीक्षक अनुभाग माधवनगर श्रीमती दीपिका शिंदे एवं उप पुलिस अधीक्षक श्री भरत सिंह यादव द्वारा उज्जैन पुलिस के पदोन्नत अधिकारी एवं कर्मचारियों की ओर से माननीय मुख्यमंत्री जी को पुष्पगुच्छ भेंट कर पदोन्नति के अवसर पर शुभकामनाएं एवं आभार व्यक्त किया गया।
इस अवसर पर माननीय मुख्यमंत्री जी ने उज्जैन जिले के पदोन्नत पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों से भेंट कर उन्हें पदोन्नति की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी। मुख्यमंत्री जी ने स्वयं पदोन्नत अधिकारियों के कंधों पर स्टार एवं हवलदार पद पर पदोन्नत कर्मचारियों को फित्ती लगाकर उन्हें सम्मानित किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
माननीय मुख्यमंत्री जी ने कहा कि पुलिस बल समाज में कानून-व्यवस्था बनाए रखने, नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा शांति एवं सद्भाव कायम रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। पदोन्नति प्रत्येक पुलिसकर्मी की कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन, उत्कृष्ट कार्यशैली एवं समर्पण का सम्मान है। उन्होंने सभी पदोन्नत अधिकारियों एवं कर्मचारियों से अपेक्षा व्यक्त की कि वे अपने नवीन दायित्वों का निर्वहन पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी, संवेदनशीलता एवं पेशेवर दक्षता के साथ करते हुए पुलिस विभाग की गरिमा को और अधिक ऊंचाइयों तक पहुंचाएंगे।
उज्जैन से जिला ब्यूरो रिंकू सोगानी

