माननीय मुख्यमंत्री मौहन यादव  के द्वारा अवैध मादक पदार्थ तस्करी एवं नशे के विरूद्ध चलाये जा रहे प्रदेश व्यापी विशेष अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक , जिला नीमच  राजेश व्यास व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  श्रीमती हेमलता अग्रवाल एवं अअपु जावद  हर्ष राठौड के मार्ग दर्शन में थाना प्रभारी जावद निरीक्षक  मनोज सिंह जादौन की टीम के द्वारा एक अल्टो कार क्रमांक राज-39-का-5912 में से तीन बोरो में भरा कुल 52 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा सहित 02 आरोपी को पकडने में सफलता प्राप्त की है।

 

अवैध गतिविधियों की रोकथाम हेतु पुलिस टिम जावद  द्वारा मेढकी अठाना रोड़ जावद पर नाकाबंदी लगाई गई थी नाकाबंदी के दौरान एक अल्टो कार क्रमांक  RJ 39-C A -5912 से तीन बोरो में भरा कुल 52 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडाचुरा को एनडीपीएस एक्ट के आज्ञापक प्रावधानों का पालन करते जप्त किया गया एवं आरोपी राकेश पिता हड़मानराम जाति विश्नोई उम्र 28 साल निवासी उचियारड़ा विश्नोईयों की ढाणी थाना एयरपोर्ट जिला जोधपुर राजस्थान व मनीष पिता दिनेश जाति विश्नोई उम्र 19 साल निवासी ग्राम राजपुरिया थाना लुणी जिला जोधपुर राजस्थान को गिरफ्तार कर आरोपियों के विरूद्द एनडीपीएस एक्ट की धाराओं के तहत अपराध पंजीबद्द कर विवेचना में लिया गया है। प्रकरण में अनुसंधान जारी होकर मादक पदार्थ के स्त्रोतो एवं फरार आरोपियों की तलाश जारी है।

 

उक्त कार्यवाही में सराहनीय भूमिकाः निरीक्षक मनोज सिंह जादौन, एवं उनकी टीम की सराहनीय भुमिका रही।

 

जिला ब्यूरो ललित सिंह चुंडावत नीमच✍️

Leave A Reply