Close Menu
  • Home
  • देश
    • क्षेत्रीय खबर
  • राजनीति
  • मनोरंजन
    • सोशल मीडिया
  • व्यापार
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • आमने – सामने
  • अपराध
  • Patrika
    • Policewala Trademark
Like Us On Facebook
Loading...
What's Hot
e0acd5ec 7b12 44aa 836e fc11f5f31942

उत्कृष्ट विवेचना के लिए नीमच जिले के पूर्व निरीक्षक आर.सी. डांगी पुरस्कृत, चर्चित कन्हैयालाल भील हत्याकांड में आजीवन कारावास की सजा दिलाने में रही अहम भूमिका

October 13, 2026
a121cb70 ba7f 4b2a 8bf3 5cc669113e35

राम कुआं में भव्य कलश यात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ

October 13, 2026
305298b6 a728 43c1 a07d 00029c745d0e

मैहर जाने वाले श्रद्धालुओं की सेवा में जुटे शिव भक्त

October 13, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Trending
  • उत्कृष्ट विवेचना के लिए नीमच जिले के पूर्व निरीक्षक आर.सी. डांगी पुरस्कृत, चर्चित कन्हैयालाल भील हत्याकांड में आजीवन कारावास की सजा दिलाने में रही अहम भूमिका
  • राम कुआं में भव्य कलश यात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ
  • मैहर जाने वाले श्रद्धालुओं की सेवा में जुटे शिव भक्त
  • थाना रामपुरा पुलिस द्वारा अवैध शराब के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही
  • नुनखान पंचायत में सात महीने में उखड़ने लगी 10 लाख की सीसी सड़क, गुणवत्ता पर सवाल
  • पीवी ऐप की अव्यवस्थाओं पर पटवारियों का आर-पार का ऐलान
  • राघवपुर बांध परियोजना स्थल के 5 किमी दायरे में धारा 163 लागू
  • 220 बिस्तरीय सिविल अस्पताल पर उठे सवालों के बीच सामने आया ड्यूटी रोस्टर, 700 मरीजों की रोजाना ओपीडी
Facebook X (Twitter) Instagram
PolicewalaPolicewala
header
  • Home
  • देश
    • क्षेत्रीय खबर
  • राजनीति
  • मनोरंजन
    • सोशल मीडिया
  • व्यापार
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • आमने – सामने
  • अपराध
  • Patrika
    • Policewala Trademark
header
  • Home
  • देश
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • आमने – सामने
  • अपराध
  • Patrika
Home - क्षेत्रीय खबर - जल जोहार की थीम पर चन्द्रखुरी में जल संरक्षण एवं संवर्धन पर आयोजित हुआ कार्यक्रम
क्षेत्रीय खबर

जल जोहार की थीम पर चन्द्रखुरी में जल संरक्षण एवं संवर्धन पर आयोजित हुआ कार्यक्रम

PolicewalaBy PolicewalaMarch 23, 2026No Comments25 Views
WhatsApp Image 2026 03 23 at 18.14.08 4

जल संचयन जन भागीदारी

जल जोहार की थीम पर चन्द्रखुरी में जल संरक्षण एवं संवर्धन पर आयोजित हुआ कार्यक्रम

आमजनों को पानी बचाने किया गया प्रेरित

पानी प्रकृति का सबसे अनमोल उपहार, इसे बचाएं: संभागायुक्त श्री सुनील जैन

जल ही जीवन है, जल के महत्व को समझते हुए जल का संरक्षण करें: कलेक्टर

गर्मी में धान के फसल के स्थान पर अन्य फसल लगाने किया प्रोत्साहितWhatsApp Image 2026 03 23 at 18.14.09

मुंगेली, 23 मार्च 2026// जिले के पथरिया विकासखंड अंतर्गत ग्राम चन्द्रखुरी में “जल संचयन जनभागीदारी” के तहत ‘जल जोहार’ थीम पर जल संरक्षण एवं संवर्धन को लेकर कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ छत्तीसगढ़ महतारी एवं मां सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। कार्यक्रम में संभागायुक्त श्री सुनील जैन एवं कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार ने सोखता गड्ढा, रिचार्ज पिट एवं रेन वाटर हार्वेस्टिंग संरचनाओं में प्रतीकात्मक रूप से पानी डालकर जल संरक्षण का संदेश दिया। इस अवसर पर विभिन्न मॉडलों के माध्यम से ग्रामीणों को जल संरक्षण के व्यावहारिक उपायों की जानकारी दी गई।WhatsApp Image 2026 03 23 at 18.14.08 4
संभागायुक्त श्री जैन ने कहा कि पानी प्रकृति का सबसे अनमोल उपहार है, लेकिन इसे अक्सर नजरअंदाज किया जाता है। उन्होंने कहा कि जल स्रोत सीमित हैं, इसलिए इसका उपयोग सोच-समझकर करना आवश्यक है। उन्होंने सोखता गड्ढा, रेन वाटर हार्वेस्टिंग, शॉक पिट निर्माण एवं अधिक से अधिक पौधरोपण को अपनाने पर जोर दिया। साथ ही किसानों को गर्मी के मौसम में धान के स्थान पर अन्य फसलों को अपनाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में ‘वॉटर हीरो’ नीरज वानखेड़े ने जल संरक्षण के महत्व को सरल एवं रोचक तरीके से समझाया। उन्होंने कहा कि पानी बनाया नहीं जा सकता, केवल बचाया जा सकता है। उन्होंने खेल एवं प्रयोगों के माध्यम से ग्रामीणों और महिलाओं को जल संरक्षण के प्रति जागरूक किया।WhatsApp Image 2026 03 23 at 18.14.08 3
कलेक्टर श्री कुमार ने कहा कि “जल ही जीवन है। जल के महत्व को समझते हुए जल का संरक्षण करें। उन्होंने मनरेगा के माध्यम से निर्मित हो रही जल संरचनाओं के महत्व को समझने और उनके संरक्षण पर जोर दिया। उन्होंने आमजनों से जल बचाने के प्रति सजग और सतर्क रहने की अपील की। जिला पंचायत सभापति श्रीमती अंबालिका साहू ने कहा कि जल संरक्षण को हमें अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाना होगा, ताकि आने वाली पीढ़ियों के लिए जल सुरक्षित रह सके। उन्होंने मनरेगा के तहत निर्मित जल संरचनाओं के बेहतर उपयोग की आवश्यकता बताई।
कार्यक्रम में ग्रामीणों को सोखता गड्ढा निर्माण, घरों में रेन वाटर हार्वेस्टिंग प्रणाली अपनाने एवं जल संचयन इकाइयों के निर्माण के लिए प्रेरित किया गया। अंत में सभी उपस्थित लोगों ने जल संरक्षण के प्रति जागरूक रहने और पानी बचाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के समापन पर अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट किए गए तथा आभार प्रदर्शन किया गया। इस दौरान पथरिया एसडीएम श्रीमती रेखा चंद्रा सहित संबंधित अधिकारी, स्थानीय जनप्रतिनिधिगण और बड़ी संख्या में ग्रामीणजन मौजूद रहे।

राज शेखर यादव
ब्यूरो चीफ पुलिसवाला मुंगेली

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
Policewala
  • Website

Related Posts

WhatsApp Image 2026 10 12 at 14.14.55

नवरात्रि पर कुमकुमार्चन पूजा, कन्या भोज एवं गरबा का आयोजन

October 12, 2026
WhatsApp Image 2026 10 12 at 12.59.24 1

डोडा चुरा माफिया पर बड़ा प्रहार सीबीएन की बड़ी कार्रवाई, 4.2 टन डोडा चूरा जब्त; गेहूं की बोरियों की आड़ में हो रही थी तस्करी*

October 12, 2026
WhatsApp Image 2026 10 11 at 13.13.17 1

[13:12, 11/10/2026] +91 88176 18595: पंजीयन के अंतिम दिन गांवों में पहुंचे जनप्रतिनिधि, धान पंजीयन की समस्याएं कराईं दूर,

October 11, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Like Us On Facebook
Loading...
Demo
Top Posts
785a1678 d715 4bdb 96a4 ea202d5721b5

रेलवे रनिंग रूम में ‘अंधेरगर्दी’: घटिया खाना, फर्जी पर्चियां और शिकायत करने पर नौकरी से निकालने की धमकी!

June 19, 20261,287
WhatsApp Image 2026 05 09 at 19.25.58

ग्राम जिमरा की बेटी पूजा झारिया बनी डॉक्टर, एमबीबीएस उत्तीर्ण कर जिले का बढ़ाया गौरव

May 9, 2026911
WhatsApp Image 2026 04 09 at 18.22.36 1

देवलौंद में लोकायुक्त का बड़ा एक्शन: 10 हजार की रिश्वत लेते उपयंत्री रंगे हाथ गिरफ्तार

April 9, 2026793
WhatsApp Image 2026 08 27 at 18.39.41

अतुल दीपक पटेल अन्य साथी ने किसानों के साथ की लाखों की ठगी

August 27, 2026759
Don't Miss
e0acd5ec 7b12 44aa 836e fc11f5f31942 Policewala

उत्कृष्ट विवेचना के लिए नीमच जिले के पूर्व निरीक्षक आर.सी. डांगी पुरस्कृत, चर्चित कन्हैयालाल भील हत्याकांड में आजीवन कारावास की सजा दिलाने में रही अहम भूमिका

By PolicewalaOctober 13, 20261

डीआईजी रतलाम रेंज ने तीन प्रकरणो में ₹500-500 के नकद पुरस्कार से किया सम्मानित; पुलिस…

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
a121cb70 ba7f 4b2a 8bf3 5cc669113e35

राम कुआं में भव्य कलश यात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ

October 13, 2026
305298b6 a728 43c1 a07d 00029c745d0e

मैहर जाने वाले श्रद्धालुओं की सेवा में जुटे शिव भक्त

October 13, 2026
c57e7e70 c516 4a89 9bd3 b7a4b0a8b1c2

थाना रामपुरा पुलिस द्वारा अवैध शराब के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही

October 12, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from SmartMag about art & design.

Demo
About Us

Policewala News delivers the fastest and most accurate updates on law enforcement, crime, and ground realities. No distortion, no sensationalism—just clear, truthful reporting. Policewala News: where every story is presented with honesty and integrity.

Facebook X (Twitter) YouTube
Our Picks
e0acd5ec 7b12 44aa 836e fc11f5f31942

उत्कृष्ट विवेचना के लिए नीमच जिले के पूर्व निरीक्षक आर.सी. डांगी पुरस्कृत, चर्चित कन्हैयालाल भील हत्याकांड में आजीवन कारावास की सजा दिलाने में रही अहम भूमिका

October 13, 2026
a121cb70 ba7f 4b2a 8bf3 5cc669113e35

राम कुआं में भव्य कलश यात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ

October 13, 2026
Visitors
1948930
This Month : 30155
This Year : 520847
Total Users : 1523167
Views Today : 1929
Total views : 6256977
Who's Online : 12
Server Time : 2026-10-13
© 2026 Policewala Patrika. Designed by XorTechs.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.