Close Menu
  • Home
  • देश
    • क्षेत्रीय खबर
  • राजनीति
  • मनोरंजन
    • सोशल मीडिया
  • व्यापार
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • आमने – सामने
  • अपराध
  • Patrika
    • Policewala Trademark
Like Us On Facebook
Loading...
What's Hot
395ed3f6 0d7c 4168 bb21 7930224b275b

घरेलू गैस सिलेंडर के दुरुपयोग पर प्रशासन का शिकंजा, पोल कटिंग स्थल व तीन होटलों से पांच सिलेंडर जब्त

June 27, 2026
d3a36fc6 532c 4385 bd28 28e9a3bbddef

वैध सिक्कों से किनारा: शहपुरा में 1-2 रुपये के सिक्के लेने से कतरा रहे दुकानदार, उपभोक्ता परेशान

June 27, 2026
9aa48676 da4d 4148 be81 4bbc8edef0b6

एक शिक्षक के भरोसे 156 बच्चों का भविष्य, धिरवन कला स्कूल में शिक्षा व्यवस्था बेबस

June 27, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Trending
  • घरेलू गैस सिलेंडर के दुरुपयोग पर प्रशासन का शिकंजा, पोल कटिंग स्थल व तीन होटलों से पांच सिलेंडर जब्त
  • वैध सिक्कों से किनारा: शहपुरा में 1-2 रुपये के सिक्के लेने से कतरा रहे दुकानदार, उपभोक्ता परेशान
  • एक शिक्षक के भरोसे 156 बच्चों का भविष्य, धिरवन कला स्कूल में शिक्षा व्यवस्था बेबस
  • १० वर्षीय मिहिर जग्यासी ने तबला वादन में प्रथम एवं अदिति नीरज जग्यासी ने गायन में द्वितीय स्थान प्राप्त कर बढ़ाया प्रदेश का गौरव
  • छिंदवाड़ा _बैंक ऑफ इंडिया में लूट की कोशिश नाकाम, सब इंस्पेक्टर पर हमला, एक आरोपी गिरफ्तार
  • तालाब के काम में मशीनों से काम
  • नशे के सौदागरों पर शहडोल पुलिस का बड़ा प्रहार: ब्यौहारी में 12.70 लाख का गांजा जब्त, ब्रेजा कार छोड़कर भागे तस्कर
  • फेसबुक पर हिंदू देवी-देवताओं के अपमानजनक चित्रण पर बवाल, बजरंग दल और विहिप की शिकायत के बाद पुलिस ने दर्ज की FIR
Facebook X (Twitter) Instagram
PolicewalaPolicewala
header
  • Home
  • देश
    • क्षेत्रीय खबर
  • राजनीति
  • मनोरंजन
    • सोशल मीडिया
  • व्यापार
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • आमने – सामने
  • अपराध
  • Patrika
    • Policewala Trademark
header
  • Home
  • देश
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • आमने – सामने
  • अपराध
  • Patrika
Home - Policewala - जमीन पर बैठकर उप मुख्यमंत्री ने सुनी लोगों की समस्याएं, मौके पर दिए समाधान के निर्देश
Policewala

जमीन पर बैठकर उप मुख्यमंत्री ने सुनी लोगों की समस्याएं, मौके पर दिए समाधान के निर्देश

PolicewalaBy PolicewalaMay 7, 2026No Comments1 Views
82a83f79 cef2 439c a204 75bfb3dcf05e

“पीएम आवास सिर्फ मकान नहीं, परिवारों के सपने पूरे होने का प्रतीक”-उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा

समाधान शिविर शासन-प्रशासन एवं आमजन के बीच का सेतु, समस्याओं का हो त्वरित निराकरण- उप मुख्यमंत्री श्री शर्मा

आवास की चाबी से लेकर पेंशन पत्र तक, शिविर में मिला योजनाओं का लाभ *रायपुर, 07 मई 2026/* कबीरधाम जिले के ग्राम पंचायत बम्हनी में आयोजित सुशासन तिहार का समाधान शिविर गुरुवार को ग्रामीणों के लिए सीधे संवाद का मंच बन गया। उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने यहां जमीन पर बैठकर लोगों की समस्याएं सुनीं। जहां बड़ी संख्या में ग्रामीण अपने आवेदन लेकर पहुंचे थे। उप मुख्यमंत्री ने सभी की बात ध्यान से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को मौके पर ही निराकरण के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि समाधान शिविर शासन, प्रशासन और आमजन के बीच का सेतु है। लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान हो यह प्रयास होना चाहिए। ग्राम पंचायत बम्हनी में 24 गांवों के क्लस्टर को शामिल करते हुए शिविर आयोजित किया गया। इस दौरान उप मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री आवास योजना का उल्लेख करते हुए कहा कि किसी परिवार के लिए पीएम आवास सिर्फ एक मकान नहीं होता, बल्कि वर्षों से देखे गए उस सपने का साकार रूप होता है, जहां परिवार सुरक्षित और सम्मानजनक जीवन की उम्मीद करता है। उन्होंने कहा कि सरकार की पहली कैबिनेट बैठक में पीएम आवास की स्वीकृति का निर्णय इसी सोच और प्रतिबद्धता का हिस्सा था।

उन्होंने जानकारी दी कि वर्ष 2024-25 में बम्हनी सेक्टर की 24 ग्राम पंचायतों में प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत 8066 आवास स्वीकृत किए गए, जिनमें से 7069 आवास पूर्ण हो चुके हैं। वहीं वर्ष 2025-26 में 1822 परिवारों को आवास स्वीकृत किए गए हैं, जिनमें से 480 आवास पूर्ण हो चुके हैं।
उप मुख्यमंत्री ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार और आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करने के लिए मनरेगा के तहत तालाब गहरीकरण, नाला सफाई, पुलिया निर्माण, आंगनबाड़ी भवन, पक्की नाली और डबरी निर्माण जैसे 163 कार्य स्वीकृत किए गए हैं। इन कार्यों की कुल राशि लगभग 4 करोड़ 92 लाख रुपये है। प्रधानमंत्री आवास योजना सहित विभिन्न कार्यों में लगे मजदूरों को अब तक 3 करोड़ 73 लाख रुपये का मजदूरी भुगतान किया गया है। उन्होंने स्व सहायता समूहों की महिलाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि समूहों को आर्थिक गतिविधियों से जोड़ना ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। बम्हनी सेक्टर के 456 स्व सहायता समूहों को 68 लाख 40 हजार रुपये की चक्रीय निधि तथा 312 समूहों को 1 करोड़ 87 लाख 20 हजार रुपये की सामुदायिक निवेश निधि प्रदान की गई है।
कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री ने प्रदेश में नक्सलवाद की समाप्ति के लिए किए प्रयासों का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश नक्सलवाद के दंश से लंबे समय तक पीड़ित रहा। लेकिन गृह मंत्री श्री अमित शाह के सशक्त नेतृत्व और ठोस निर्णयों के साथ 31 मार्च 2026 तक प्रदेश से सशस्त्र नक्सलवाद समाप्ति की समय सीमा तय की गई। दृढ़ इच्छाशक्ति और रणनीति के तहत सशस्त्र नक्सलिज्म की समाप्ति में सफलता हासिल हुई है। महतारी वंदन योजना से महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण को नई दिशा दे रहे हैं। अब तक योजना की 27 किश्तें जारी हो चुकी हैं। यह योजना महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भरता का आधार दे रहा है
उन्होंने विकास कार्यों की गुणवत्ता पर विशेष जोर देते हुए अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि निर्माण कार्यों में किसी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। गुणवत्ता में कमी पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों और इंजीनियरों पर कार्रवाई की जाएगी। कार्यक्रम को जिला पंचायत अध्यक्ष श्री ईश्वरी साहू एवं जनपद अध्यक्ष श्रीमती सुषमा गणपत बघेल ने भी संबोधित किया।

हितग्राहियों को मिला योजनाओं का लाभ समाधान शिविर के दौरान उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों को लाभान्वित किया। उन्होंने 13 हितग्राहियों को पेंशन पत्र, 3 हितग्राहियों को आवास की चाबी, 25 हितग्राहियों को राशन कार्ड, 14 हितग्राहियों को जॉब कार्ड, 7 हितग्राहियों को राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन प्रमाण पत्र, 10 हितग्राहियों को आयुष्मान कार्ड, 5 हितग्राहियों को आबादी पट्टा तथा किसानों को किसान पुस्तिका, मृदा स्वास्थ्य कार्ड और कृषि ऋण चेक वितरित किए। इस दौरान कक्षा 12वीं में 92.2 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाले छात्र खेमलाल गंधर्व को भी सम्मानित किया गया।

उप मुख्यमंत्री ने किया विभागीय स्टॉलों का निरीक्षण
जनसमस्या निवारण शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा जन जागरूकता हेतु विभागीय योजनाओं की जानकारी देने के लिए स्टाल लगाए गए। उप मुख्यमंत्री श्री शर्मा ने इन स्टाल्स का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि इन शिविरों का उद्देश्य शासन की योजनाओं से आमजन को परिचित कराते हुए उन्हें लाभान्वित करना है। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी पात्र हितग्राहियों तक योजनाओं से जुड़ी सभी अहम जानकारियां पहुंचे, यह सुनिश्चित किया जाए। उप मुख्यमंत्री ने शिविर में बच्चों का अन्न प्राशन भी कराया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्री ईश्वरी साहू, जिला पंचायत सदस्य डाॅ. बीरेन्द्र साहू, जनपद अध्यक्ष श्री सुषमा गणपत बघेल, कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा, जिला पंचायत सीईओं श्री अभिषेक अग्रवाल सहित जनप्रतिनिधि, ग्रामीण उपस्थित थे।
रिपोर्ट :मयंक श्रीवास्तव
ब्यूरो चीफ,पुलिसवाला न्यूज़

cd82614c 92b4 43b0 a6cd 9bc949fb1afa

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
Policewala
  • Website

Related Posts

395ed3f6 0d7c 4168 bb21 7930224b275b

घरेलू गैस सिलेंडर के दुरुपयोग पर प्रशासन का शिकंजा, पोल कटिंग स्थल व तीन होटलों से पांच सिलेंडर जब्त

June 27, 2026
d3a36fc6 532c 4385 bd28 28e9a3bbddef

वैध सिक्कों से किनारा: शहपुरा में 1-2 रुपये के सिक्के लेने से कतरा रहे दुकानदार, उपभोक्ता परेशान

June 27, 2026
9aa48676 da4d 4148 be81 4bbc8edef0b6

एक शिक्षक के भरोसे 156 बच्चों का भविष्य, धिरवन कला स्कूल में शिक्षा व्यवस्था बेबस

June 27, 2026

Comments are closed.

Like Us On Facebook
Loading...
Demo
Top Posts
785a1678 d715 4bdb 96a4 ea202d5721b5

रेलवे रनिंग रूम में ‘अंधेरगर्दी’: घटिया खाना, फर्जी पर्चियां और शिकायत करने पर नौकरी से निकालने की धमकी!

June 19, 20261,232
WhatsApp Image 2026 05 09 at 19.25.58

ग्राम जिमरा की बेटी पूजा झारिया बनी डॉक्टर, एमबीबीएस उत्तीर्ण कर जिले का बढ़ाया गौरव

May 9, 2026819
WhatsApp Image 2026 04 09 at 18.22.36 1

देवलौंद में लोकायुक्त का बड़ा एक्शन: 10 हजार की रिश्वत लेते उपयंत्री रंगे हाथ गिरफ्तार

April 9, 2026748
WhatsApp Image 2026 05 19 at 09.18.50 1

दशरमन प्राचार्य द्वारा घर के खर्चे को स्कूल के बिल में जुड़वाने का टेक्नीशियन पर बनाया दवाब

May 19, 2026609
Don't Miss
395ed3f6 0d7c 4168 bb21 7930224b275b Policewala

घरेलू गैस सिलेंडर के दुरुपयोग पर प्रशासन का शिकंजा, पोल कटिंग स्थल व तीन होटलों से पांच सिलेंडर जब्त

By PolicewalaJune 27, 20263

डिंडौरी मध्यप्रदेशरिपोर्ट अखिलेश झारिया शहपुरा। नगर में घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडरों के व्यावसायिक उपयोग के…

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
d3a36fc6 532c 4385 bd28 28e9a3bbddef

वैध सिक्कों से किनारा: शहपुरा में 1-2 रुपये के सिक्के लेने से कतरा रहे दुकानदार, उपभोक्ता परेशान

June 27, 2026
9aa48676 da4d 4148 be81 4bbc8edef0b6

एक शिक्षक के भरोसे 156 बच्चों का भविष्य, धिरवन कला स्कूल में शिक्षा व्यवस्था बेबस

June 27, 2026
WhatsApp Image 2026 06 27 at 18.55.23 1

१० वर्षीय मिहिर जग्यासी ने तबला वादन में प्रथम एवं अदिति नीरज जग्यासी ने गायन में द्वितीय स्थान प्राप्त कर बढ़ाया प्रदेश का गौरव

June 27, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from SmartMag about art & design.

Demo
About Us

Policewala News delivers the fastest and most accurate updates on law enforcement, crime, and ground realities. No distortion, no sensationalism—just clear, truthful reporting. Policewala News: where every story is presented with honesty and integrity.

Facebook X (Twitter) YouTube
Our Picks
395ed3f6 0d7c 4168 bb21 7930224b275b

घरेलू गैस सिलेंडर के दुरुपयोग पर प्रशासन का शिकंजा, पोल कटिंग स्थल व तीन होटलों से पांच सिलेंडर जब्त

June 27, 2026
d3a36fc6 532c 4385 bd28 28e9a3bbddef

वैध सिक्कों से किनारा: शहपुरा में 1-2 रुपये के सिक्के लेने से कतरा रहे दुकानदार, उपभोक्ता परेशान

June 27, 2026
Visitors
1723040
This Month : 50905
This Year : 294957
Total Users : 1297277
Views Today : 3913
Total views : 5731194
Who's Online : 11
Server Time : 2026-06-27
© 2026 Policewala Patrika. Designed by XorTechs.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.