जबलपुर के कैंसर विशेषज्ञ डॉ. प्रशांत जैन ने दी विश्वस्तरीय कैंसर उपचार को नई दिशा..

 

शहडोल.”जबलपुर। महाकोशल क्षेत्र के वरिष्ठ कैंसर विशेषज्ञ एवं सर्जिकल ऑन्कोलॉजिस्ट डॉ. प्रशांत जैन वर्षों से कैंसर मरीजों को आधुनिक एवं किफायती उपचार उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। टाटा मेमोरियल हॉस्पिटल मुंबई से एम.सीएच. (सर्जिकल ऑन्कोलॉजी) की डिग्री प्राप्त डॉ. जैन वर्तमान में जबलपुर स्थित संजीवनी कैंसर केयर क्लिनिक में कंसल्टेंट ऑनकोसर्जन के रूप में सेवाएं दे रहे हैं।

डॉ. प्रशांत जैन का उद्देश्य मरीजों को विश्वस्तरीय और सुलभ कैंसर उपचार प्रदान करना है। साथ ही वे कैंसर स्क्रीनिंग और जागरूकता को भी बढ़ावा दे रहे हैं, ताकि बीमारी का समय रहते पता लगाकर बेहतर उपचार संभव हो सके।

उन्होंने अपने चिकित्सा जीवन में विभिन्न प्रतिष्ठित संस्थानों में सेवाएं दी हैं। वर्ष 2012 से 2020 तक वे जबलपुर के सिटी कैंसर सेंटर में कंसल्टेंट ऑनकोसर्जन एवं डायरेक्टर के पद पर रहे, जहां उन्होंने महाकोशल क्षेत्र का पहला व्यापक कैंसर केयर सेंटर स्थापित करने में अहम योगदान दिया। इसके अलावा भोपाल के चिरायु मेडिकल कॉलेज में भी उन्होंने कंसल्टेंट ऑनकोसर्जन के रूप में कार्य किया।

डॉ. जैन ने एमबीबीएस की पढ़ाई एनएससीबी मेडिकल कॉलेज जबलपुर से तथा एमएस (जनरल सर्जरी) गांधी मेडिकल कॉलेज भोपाल से पूरी की। इसके बाद उन्होंने दिल्ली के सर गंगा राम हॉस्पिटल में प्लास्टिक सर्जरी विभाग में सीनियर रेजिडेंट के रूप में कार्य किया और आगे टाटा मेमोरियल सेंटर मुंबई से सर्जिकल ऑन्कोलॉजी में उच्च शिक्षा प्राप्त की।

अपने अनुभव, समर्पण और आधुनिक उपचार पद्धतियों के माध्यम से डॉ. प्रशांत जैन क्षेत्र के कैंसर मरीजों के लिए उम्मीद की किरण बने हुए हैं। उन्होंने आज शहडोल के होटल सूर्य इंटरनेशनल में शहडोल में पत्रकारों से चर्चा की उन्होंने ही बताया कि कैंसर का रोग के पीछे कहीं ना कहीं नशे का बड़ा योगदान है अगर कोई व्यक्ति नशा ना करे तो उसे 1% भी कैंसर रोग होने की संभावना नहीं है इसके लिए जन जागरूकता अभियान की अति आवश्यकता है उन्होंने यह भी कहा कि यदि कैंसर है तो शुरुआती स्टेज में अगर डॉक्टर के संपर्क में आता है तो उसके  स्वस्थ होने की संभावना बनी रहती है उन्होंने बताया कि सरकार की तरफ से योजना है  उपचार निशुल्क मिल रहा है और हमारी प्रयास है सरकार की मनसा अनुसार  आयुष्मान योजना के तहत 5 लाख तक का इलाज मिल रहा.

मरीज समय में पहुंचता है कि उसे इस योजना का लाभ बहुत बेहतर ढंग से मिल सकता है अगर हम   समय पर सजग नहीं रहे तो व्यापक रूप से यह रोग फेल सकता है.

डाक्टर जैन ने बताया कि लोगों में भ्रम है कि कैंसर एक ऐसा रोग है जो ठीक नहीं हो सकता जबकि इलाज समय पर मिल जाए तो कैंसर बिल्कुल ठीक हो सकता है

उन्होंने कहा कि नशे से मुक्ति दिलाने के लिए जरूर कोई ना कोई ठोस पहन की जानी चाहिए

ताकि यह रोग न फेल सके

 

       अजय पाल

Leave A Reply

Exit mobile version