Close Menu
  • Home
  • देश
    • क्षेत्रीय खबर
  • राजनीति
  • मनोरंजन
    • सोशल मीडिया
  • व्यापार
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • आमने – सामने
  • अपराध
  • Patrika
    • Policewala Trademark
Like Us On Facebook
Loading...
What's Hot
WhatsApp Image 2026 09 29 at 18.41.28

कलेक्टर ने सुनी समस्याएं, मौके पर सुलझने वाले प्रकरणों का तत्काल निराकरण; अधिकारियों को समय-सीमा में कार्रवाई के निर्देश

September 29, 2026
WhatsApp Image 2026 09 29 at 18.35.39

जनसुनवाई के दिन भी पंचायतों में जिम्मेदार नदारद, कहीं ताला तो कहीं खाली मिली कुर्सियां

September 29, 2026
WhatsApp Image 2026 09 29 at 17.42.36

सतना में मिशन एड्स सुरक्षा की समीक्षा, जागरूकता अभियान तेज करने पर जोर

September 29, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Trending
  • कलेक्टर ने सुनी समस्याएं, मौके पर सुलझने वाले प्रकरणों का तत्काल निराकरण; अधिकारियों को समय-सीमा में कार्रवाई के निर्देश
  • जनसुनवाई के दिन भी पंचायतों में जिम्मेदार नदारद, कहीं ताला तो कहीं खाली मिली कुर्सियां
  • सतना में मिशन एड्स सुरक्षा की समीक्षा, जागरूकता अभियान तेज करने पर जोर
  • ज्ञानेश कुमार: सड़क से संसद और सुप्रीम कोर्ट तक
  • जिला स्तरीय जन सुनवाई शिकायत निवारण एवं सीएम हेल्पलाईन शिविर सम्पन ।
  • नीमच में जिला कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन कल कलेक्ट्रेट कार्यालय नीमच का घेराव करेगी कांग्रेस वोट चोरी के खिलाफ जिला मुख्यालय पर विशाल प्रदर्शन, दोपहर 11:30 बजे गांधी भवन से निकलेगी रैली ।
  • चिरमिरी में 30 सितंबर एवं 1 अक्टूबर को लगेगा दो दिवसीय वृहद मेगा हेल्थ कैंप
  • विश्व हृदय दिवस पर उर्मिला हॉस्पिटल में संगोष्ठी, डॉ. दिनेश जैन ने दिया स्वस्थ दिल का मंत्र
Facebook X (Twitter) Instagram
PolicewalaPolicewala
header
  • Home
  • देश
    • क्षेत्रीय खबर
  • राजनीति
  • मनोरंजन
    • सोशल मीडिया
  • व्यापार
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • आमने – सामने
  • अपराध
  • Patrika
    • Policewala Trademark
header
  • Home
  • देश
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • आमने – सामने
  • अपराध
  • Patrika
Home - क्षेत्रीय खबर - जनसुनवाई के दिन भी पंचायतों में जिम्मेदार नदारद, कहीं ताला तो कहीं खाली मिली कुर्सियां
क्षेत्रीय खबर

जनसुनवाई के दिन भी पंचायतों में जिम्मेदार नदारद, कहीं ताला तो कहीं खाली मिली कुर्सियां

PolicewalaBy PolicewalaSeptember 29, 2026No Comments2 Views
WhatsApp Image 2026 09 29 at 18.35.39

डिंडौरी मध्यप्रदेश

रिपोर्ट अखिलेश झारिया

 

WhatsApp Image 2026 09 29 at 18.36.10 पांच पंचायतों की पड़ताल में सामने आई जमीनी हकीकत, निर्धारित समय में सचिव-GRS नहीं मिले; छोटे-मोटे कामों के लिए भटक रहे ग्रामीण

WhatsApp Image 2026 09 29 at 18.36.11

डिंडौरी /शहपुरा। ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान गांव में ही हो सके, इसके लिए प्रत्येक मंगलवार ग्राम पंचायत स्तर पर जनसुनवाई आयोजित किए जाने के निर्देश हैं। पंचायत भवनों के बाहर बाकायदा जनसुनवाई का दिन मंगलवार और समय सुबह 11 से दोपहर 1 बजे तक अंकित है, लेकिन शहपुरा जनपद क्षेत्र में जमीनी तस्वीर इन निर्देशों पर सवाल खड़े कर रही है। मंगलवार को अलग-अलग ग्राम पंचायतों की पड़ताल में कहीं पंचायत भवन बंद मिला, कहीं कार्यालय के कमरों में ताले लटके रहे तो कहीं भवन खुला होने के बावजूद जिम्मेदार कर्मचारी अपनी कुर्सियों से नदारद मिले।

 

पुलिसवाला न्यूज टीम ने मंगलवार को जनसुनवाई की वास्तविक स्थिति जानने के लिए शहपुरा जनपद क्षेत्र की ग्राम पंचायतों का जायजा लिया। पड़ताल में बांकी, करौंदी, पिपरिया कला, अमठेरा और बरगांव पंचायत की स्थिति देखी गई। निर्धारित जनसुनवाई समय के दौरान अधिकांश स्थानों पर सचिव और ग्राम रोजगार सहायक मौजूद नहीं मिले। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि जब जनसुनवाई के निर्धारित दिन और समय पर ही जिम्मेदार पंचायतकर्मी कार्यालय में नहीं मिलेंगे तो ग्रामीण अपनी समस्याएं आखिर किसके सामने रखेंगे?

 

जिला मुख्यालय से लेकर अन्य शासकीय कार्यालयों में प्रत्येक मंगलवार जनसुनवाई के माध्यम से लोगों की शिकायतें और समस्याएं सुनी जाती हैं। इसी व्यवस्था का उद्देश्य पंचायत स्तर पर भी ग्रामीणों की समस्याओं का स्थानीय स्तर पर समाधान करना है, ताकि उन्हें छोटे-छोटे कार्यों के लिए जनपद और जिला मुख्यालय के चक्कर न लगाने पड़ें। लेकिन शहपुरा क्षेत्र की कई पंचायतों में सामने आई स्थिति इस व्यवस्था की प्रभावशीलता पर सवाल खड़े कर रही है।

 

बांकी: पटवारी बाहर कर रहे थे KYC, कार्यालय के कमरों में लटके थे ताले

 

दोपहर लगभग 12:15 बजे ग्राम पंचायत बांकी पहुंचने पर पंचायत परिसर का मुख्य ताला बंद नहीं मिला, लेकिन सचिव और ग्राम रोजगार सहायक मौके पर मौजूद नहीं थे। पटवारी कुछ लोगों के साथ बाहर बैठकर KYC संबंधी कार्य करते नजर आए, जबकि अंदर कार्यालय के कमरों के दरवाजों पर ताले लटके हुए थे। ग्रामीणों के मुताबिक पंचायत भवन नियमित रूप से नहीं खुलने और कर्मचारियों के नहीं मिलने के कारण कई कार्यों के लिए उन्हें ब्लॉक स्तर तक जाना पड़ता है।

 

करौंदी: भवन खुला, लेकिन चपरासी के अलावा कोई नहीं

 

 

ग्राम पंचायत करौंदी का कार्यालय वर्तमान में दूसरे भवन में संचालित किया जा रहा है। मंगलवार को जनसुनवाई के निर्धारित समय में टीम वहां पहुंची तो भवन खुला मिला, लेकिन मौके पर चपरासी के अलावा पंचायत का कोई जिम्मेदार कर्मचारी मौजूद नहीं था। सचिव और ग्राम रोजगार सहायक की अनुपस्थिति के चलते जनसुनवाई जैसी कोई गतिविधि नजर नहीं आई।

 

पिपरिया कला: ताला खुला मिला, जिम्मेदारों की कुर्सियां खाली

 

ग्राम पंचायत पिपरिया कला में सुबह  लगभग 11:35 बजे पंचायत भवन का ताला तो खुला था, लेकिन अंदर जिम्मेदार कर्मचारियों की कुर्सियां खाली मिलीं। जनसुनवाई के निर्धारित समय में पंचायत के जिम्मेदार मौके पर मौजूद नहीं थे। ऐसे में यहां भी ग्रामीणों की शिकायत और आवेदन लेने के लिए निर्धारित जनसुनवाई व्यवस्था प्रभावी रूप से संचालित होती नजर नहीं आई।

 

अमठेरा: पुराने और नए दोनों भवनों की पड़ताल, पंचायत कार्यालय मिला बंद

 

ग्राम पंचायत अमठेरा में स्थिति और गंभीर नजर आई। जनसुनवाई के निर्धारित समय पर पंचायत भवन बंद मिला और पंचायतकर्मी नदारद थे। कार्यालय के संचालन को लेकर किसी तरह की स्थिति अस्पष्ट न रहे, इसके लिए टीम ने पुराने के साथ नए पंचायत भवन की स्थिति भी देखी और दोनों स्थानों की तस्वीरें लीं। निर्धारित समय में जनसुनवाई संचालित होती नहीं मिली।

 

बरगांव: 11 बजे बंद, दोबारा पहुंचे तो मिला खुला

 

ग्राम पंचायत बरगांव में टीम सुबह करीब 11 बजे पहुंची तो पंचायत भवन में ताला लगा मिला। इसके बाद करीब डेढ़ घंटे बाद 12:30 बजे दोबारा पहुंचने पर पंचायत भवन खुला मिला और ग्राम रोजगार सहायक मौके पर मौजूद मिले। यानी जनसुनवाई के लिए निर्धारित समय शुरू होने के वक्त कार्यालय बंद था, हालांकि बाद में इसे खोल दिया गया था।

 

पंचायत भवन के बाहर समय तय, फिर समय पर जिम्मेदार क्यों नहीं?

 

पंचायतों के बाहर जनसुनवाई के लिए मंगलवार सुबह 11 से दोपहर 1 बजे तक का समय प्रदर्शित होने के बावजूद पड़ताल के दौरान सामने आई स्थिति कई सवाल छोड़ रही है। यदि जनसुनवाई के निर्धारित समय पर सचिव और ग्राम रोजगार सहायक जैसे जिम्मेदार कर्मचारी मौजूद नहीं रहेंगे तो गांव के बुजुर्ग, महिलाएं और जरूरतमंद ग्रामीण अपनी समस्याएं किसे बताएंगे? क्या उन्हें छोटे-मोटे कार्यों और आवेदन देने के लिए भी जनपद मुख्यालय के चक्कर लगाने पड़ेंगे?

 

लगातार सामने आ रही ऐसी स्थितियां जिम्मेदार अधिकारियों की निगरानी पर भी सवाल खड़े करती हैं। जरूरत इस बात की है कि जनसुनवाई केवल पंचायत भवन की दीवार पर लिखे दिन और समय तक सीमित न रहे, बल्कि निर्धारित समय पर जिम्मेदार कर्मचारियों की मौजूदगी सुनिश्चित हो और ग्रामीणों की शिकायतों का रिकॉर्ड रखकर उनका समयबद्ध निराकरण भी किया जाए।

 

बड़ा सवाल—जब जनसुनवाई के समय ही नहीं मिलेंगे जिम्मेदार, तो गांव में कौन सुनेगा ग्रामीणों की फरियाद?

 

शासन की मंशा ग्रामीणों को स्थानीय स्तर पर समाधान उपलब्ध कराने की है, लेकिन पंचायत कार्यालयों में निर्धारित समय पर जिम्मेदारों की अनुपस्थिति इस व्यवस्था के उद्देश्य को कमजोर करती नजर आ रही है। अब देखना होगा कि लगातार सामने आ रही ऐसी स्थितियों पर जनपद पंचायत के जिम्मेदार अधिकारी क्या कार्रवाई करते हैं और पंचायत स्तर की जनसुनवाई व्यवस्था को धरातल पर प्रभावी बनाने के लिए क्या कदम उठाए जाते हैं।

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
Policewala
  • Website

Related Posts

WhatsApp Image 2026 09 29 at 18.41.28

कलेक्टर ने सुनी समस्याएं, मौके पर सुलझने वाले प्रकरणों का तत्काल निराकरण; अधिकारियों को समय-सीमा में कार्रवाई के निर्देश

September 29, 2026
WhatsApp Image 2026 09 29 at 17.42.36

सतना में मिशन एड्स सुरक्षा की समीक्षा, जागरूकता अभियान तेज करने पर जोर

September 29, 2026
e0d2c2e9 b3e0 4b5f aaf7 ee589362389f

ज्ञानेश कुमार: सड़क से संसद और सुप्रीम कोर्ट तक

September 29, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Like Us On Facebook
Loading...
Demo
Top Posts
785a1678 d715 4bdb 96a4 ea202d5721b5

रेलवे रनिंग रूम में ‘अंधेरगर्दी’: घटिया खाना, फर्जी पर्चियां और शिकायत करने पर नौकरी से निकालने की धमकी!

June 19, 20261,282
WhatsApp Image 2026 05 09 at 19.25.58

ग्राम जिमरा की बेटी पूजा झारिया बनी डॉक्टर, एमबीबीएस उत्तीर्ण कर जिले का बढ़ाया गौरव

May 9, 2026902
WhatsApp Image 2026 04 09 at 18.22.36 1

देवलौंद में लोकायुक्त का बड़ा एक्शन: 10 हजार की रिश्वत लेते उपयंत्री रंगे हाथ गिरफ्तार

April 9, 2026791
WhatsApp Image 2026 08 27 at 18.39.41

अतुल दीपक पटेल अन्य साथी ने किसानों के साथ की लाखों की ठगी

August 27, 2026750
Don't Miss
WhatsApp Image 2026 09 29 at 18.41.28 क्षेत्रीय खबर

कलेक्टर ने सुनी समस्याएं, मौके पर सुलझने वाले प्रकरणों का तत्काल निराकरण; अधिकारियों को समय-सीमा में कार्रवाई के निर्देश

By PolicewalaSeptember 29, 20261

डिंडौरी मध्यप्रदेश रिपोर्ट अखिलेश झारिया डिंडौरी। कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में मंगलवार को आयोजित साप्ताहिक जनसुनवाई में…

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
WhatsApp Image 2026 09 29 at 18.35.39

जनसुनवाई के दिन भी पंचायतों में जिम्मेदार नदारद, कहीं ताला तो कहीं खाली मिली कुर्सियां

September 29, 2026
WhatsApp Image 2026 09 29 at 17.42.36

सतना में मिशन एड्स सुरक्षा की समीक्षा, जागरूकता अभियान तेज करने पर जोर

September 29, 2026
e0d2c2e9 b3e0 4b5f aaf7 ee589362389f

ज्ञानेश कुमार: सड़क से संसद और सुप्रीम कोर्ट तक

September 29, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from SmartMag about art & design.

Demo
About Us

Policewala News delivers the fastest and most accurate updates on law enforcement, crime, and ground realities. No distortion, no sensationalism—just clear, truthful reporting. Policewala News: where every story is presented with honesty and integrity.

Facebook X (Twitter) YouTube
Our Picks
WhatsApp Image 2026 09 29 at 18.41.28

कलेक्टर ने सुनी समस्याएं, मौके पर सुलझने वाले प्रकरणों का तत्काल निराकरण; अधिकारियों को समय-सीमा में कार्रवाई के निर्देश

September 29, 2026
WhatsApp Image 2026 09 29 at 18.35.39

जनसुनवाई के दिन भी पंचायतों में जिम्मेदार नदारद, कहीं ताला तो कहीं खाली मिली कुर्सियां

September 29, 2026
Visitors
1915255
This Month : 60630
This Year : 487172
Total Users : 1489492
Views Today : 2989
Total views : 6179212
Who's Online : 15
Server Time : 2026-09-29
© 2026 Policewala Patrika. Designed by XorTechs.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.