जनमन योजना की सड़क में लापरवाही
1 माह पहले बनी सड़क अभी से उखड़ने लगी
उदयपुर-बीजाडांडी जनपद के अंतर्गत जमुनिया पंचायत के पोषक ग्राम डोभी में हाइवे से डोभी बैगा मुहल्ला तक लगभग 1.52 km प्रधानमंत्री ग्राम सड़क जनमन योजना के तहत अभी 20 दिन पहले ही बनाई गई है जो की म प्र ग्रामीण सड़क विकाश प्राधिकरण परियोजना मण्डला के द्वारा बनाई गई है जिसमे ठेकेदार वर्धमान ग्लोबल मण्डला को इसका ठेका मिला है और ठेकेदार के द्वारा पेटी कॉन्टेक्ट में किसी अन्य ठेकेदार को इस काम को दे दिया गया था।जिसकी स्वीकृत राशि 87.87 लाख रुपया है इस काम में घोर अनियमिताय देखने को मिली है ठेकेदार के द्वारा इस काम में लापरवाही बरती गई है।अभी इस रोड को बने 20 दिन भी नही हुआ है और अभी से ये जगह जगह ऊखने लगी है।इस रोड में अगर एक बार लोड वाहन गुजर जाये तो यह धस जायेगी ग्रामीणों में इसके खिलाफ रोष देखा गया है।ग्रामीणों का कहना है की कई वर्षो से इस काम को लेकर हम लोग मांग कर रहे थे अब जाकर बनी है उसमे में भी भृष्टाचार एव लापरवाही की भेट चढ़ गई कुछ दिन के बाद ही यह चलने लायक नही रहेगी इस रोड को बनाने में सही मात्रा और गुणवक्ता में मटेरियल नही लगाया गया है यहाँ तक की मात्रा में भी कमी की गई है एव निम्न दर्जे का डामल का इस्तेमाल किया है।जिस वजह से यह रोड हाथो से उखड़ रही है।विभाग एव ठेकेदार की मिली भगत से इस काम में गड़बड़ झाला किया गया है।इस काम में मोंनटरिंग नही की गई जिसके वजह से ठेकेदार के द्वारा मनमानी की गई है।
खेतो की तर्ज में डाली पुलिया
इस रोड में 1 बड़ी पुलिया बनाई गई है एव 4 या 5 जगह पुलिया के पाइप डाले गए है जो की रोड बनने के बाद खोदकर पाइप डाल दिए गए है और ऊपर से मिटटी से ढक दिया गया है।इसमें किसी भी प्रकार का कोई बेस नही डाला गया और न ही इसमें कॉंक्रीट किया जिस प्रकार खेतो की मेढ़ में पुलिया डाली जाती है उसी तर्ज में इन पाइपो को डाला गया है वो भी टूटे फूटे कही अन्य जगह के निकले हुये पाइपो का उपयोग यहाँ किया है।एक बरसात में ही यह रोड पुलिया सहित बह सकती है।
वहीँ विभाग के ऐ आर ई से बात करने पर बताया गया की पुलिया के पाइप लगाने में लापरवाही की गई है और अभी काम बाकि है काम सही करवाया जायेगा
अमित मिश्रा की रिपोर्ट नारायड़गंज से
