Close Menu
  • Home
  • देश
    • क्षेत्रीय खबर
  • राजनीति
  • मनोरंजन
    • सोशल मीडिया
  • व्यापार
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • आमने – सामने
  • अपराध
  • Patrika
    • Policewala Trademark
Like Us On Facebook
Loading...
What's Hot
a775b54a 3a31 4ebf 821a 1555061e7baf

BSS प्रणवानंद स्कूल में बच्चों और पालकों के साथ मनाया गया नवरात्रि गरबा महोत्सव।

October 14, 2026
204241db 0a85 4b31 ad10 55fe520515f4

एम डी जैन इंटर कॉलेज में जिलाधिकारी ने विद्यार्थियों को दिए कैरियर मार्गदर्शन और परीक्षा की तैयारी के महत्वपूर्ण टिप्स

October 14, 2026
e0678b9c 709f 4b70 afdc 19d74e923e99

खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, 2 दिन में 20 सैंपल लिए

October 14, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Trending
  • BSS प्रणवानंद स्कूल में बच्चों और पालकों के साथ मनाया गया नवरात्रि गरबा महोत्सव।
  • एम डी जैन इंटर कॉलेज में जिलाधिकारी ने विद्यार्थियों को दिए कैरियर मार्गदर्शन और परीक्षा की तैयारी के महत्वपूर्ण टिप्स
  • खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, 2 दिन में 20 सैंपल लिए
  • परिक्रमा वासियों को मिलेगी सौगात नर्मदा तट रोहिणी में आश्रम निर्माण का भूमि पूजन
  • बुके के स्थान पर पुस्तक भेंट कर कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल को दी जन्मदिन की शुभकामनाएँ
  • मन जागृति अभियान के तहत स्कूली बच्चों ने इमोजी के माध्यम से व्यक्त की अपनी भावनाएँ, मानसिक स्वास्थ्य के प्रति किया गया जागरूक
  • सीएम हेल्पलाइन शिकायतों में लापरवाही पर पांच कनिष्ठ अभियंताओं को कारण बताओ नोटिस
  • सीएम हेल्पलाइन की लंबित शिकायतों पर सात अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस
Facebook X (Twitter) Instagram
PolicewalaPolicewala
header
  • Home
  • देश
    • क्षेत्रीय खबर
  • राजनीति
  • मनोरंजन
    • सोशल मीडिया
  • व्यापार
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • आमने – सामने
  • अपराध
  • Patrika
    • Policewala Trademark
header
  • Home
  • देश
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • आमने – सामने
  • अपराध
  • Patrika
Home - क्षेत्रीय खबर - जनगणना 2027 की तैयारियों को मिला मजबूत आधार, मनेन्द्रगढ़ में तीन दिवसीय प्रशिक्षण का भव्य समापन
क्षेत्रीय खबर

जनगणना 2027 की तैयारियों को मिला मजबूत आधार, मनेन्द्रगढ़ में तीन दिवसीय प्रशिक्षण का भव्य समापन

PolicewalaBy PolicewalaMarch 30, 2026No Comments13 Views
WhatsApp Image 2026 03 30 at 15.22.42

जनगणना 2027 की तैयारियों को मिला मजबूत आधार, मनेन्द्रगढ़ में तीन दिवसीय प्रशिक्षण का भव्य समापन

 

एमसीबी/30 मार्च 2026/जिले में आगामी जनगणना 2027 को सुव्यवस्थित, पारदर्शी और त्रुटिरहित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा आयोजित तीन दिवसीय व्यापक प्रशिक्षण कार्यक्रम का कलेक्टर सभा कक्ष, मनेन्द्रगढ़ में सफलतापूर्वक समापन हुआ। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम फील्ड स्तर पर कार्य करने वाले ट्रेनरों को दक्ष, प्रशिक्षित और आत्मविश्वासी बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित हुआ।

प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन कलेक्टर एवं प्रमुख जनगणना अधिकारी डी. राहुल वेंकट तथा जिला जनगणना अधिकारी अनिल कुमार सिदार के मार्गदर्शन में किया गया। मास्टर ट्रेनर टी. विजय गोपाल राव एवं विनय मोहन भट्ट ने अपने अनुभव और विशेषज्ञता के आधार पर प्रतिभागियों को जनगणना कार्य के प्रत्येक पहलू की गहन जानकारी दी। तीन दिनों तक चले इस सघन प्रशिक्षण में जनगणना की संपूर्ण प्रक्रिया, मकान सूचीकरण, परिवार आधारित जानकारी संकलन, डेटा की शुद्धता एवं विश्वसनीयता सुनिश्चित करने के उपाय, प्रपत्रों के सही उपयोग तथा तकनीकी प्रक्रियाओं को विस्तारपूर्वक समझाया गया। विशेष रूप से जनगणना में शामिल 34 महत्वपूर्ण प्रश्नों पर फोकस करते हुए उनके उद्देश्य, उत्तर दर्ज करने की सटीक विधि एवं संभावित त्रुटियों से बचाव के उपाय बताए गए।WhatsApp Image 2026 03 30 at 15.22.41

कार्यक्रम की विशेषता इसका व्यवहारिक एवं तकनीक-आधारित स्वरूप रहा। प्रतिभागियों को फील्ड विजिट के माध्यम से वास्तविक परिस्थितियों में कार्य करने का अवसर दिया गया, जहां उन्होंने टेस्ट एचएलओ एप के जरिए डाटा एंट्री, सर्वेक्षण प्रक्रिया और फील्ड प्रबंधन का व्यावहारिक अभ्यास किया। इस दौरान संभावित चुनौतियों एवं उनके समाधान पर भी विस्तार से चर्चा की गई।प्रशिक्षण सत्रों में प्रतिभागियों के साथ सतत संवाद स्थापित कर उनकी जिज्ञासाओं का समाधान किया गया तथा उन्हें जिम्मेदारी के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित किया गया। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि जनगणना केवल आंकड़ों का संकलन नहीं, बल्कि देश के समग्र विकास की दिशा तय करने वाली महत्वपूर्ण प्रक्रिया है, जिसमें प्रत्येक कर्मी की भूमिका अत्यंत जवाबदेह होती है।

समापन अवसर पर अधिकारियों ने सभी फील्ड ट्रेनरों को शुभकामनाएं देते हुए निर्देशित किया कि वे अप्रैल माह में अपने-अपने क्षेत्रों में नियुक्त प्रगणकों को इसी गुणवत्ता और गंभीरता के साथ प्रशिक्षण प्रदान करें। साथ ही मकान सूचीकरण कार्य को सर्वाेच्च प्राथमिकता देते हुए पारदर्शिता, ईमानदारी और सतर्कता के साथ कार्य संपन्न करने पर विशेष जोर दिया गया।

जनगणना भारत सरकार की एक व्यापक, संवेदनशील और अत्यंत महत्वपूर्ण प्रक्रिया है, जिसके माध्यम से देश की जनसंख्या, सामाजिक संरचना, आर्थिक स्थिति, शिक्षा स्तर और आवासीय परिस्थितियों से संबंधित महत्वपूर्ण आंकड़े गोपनीयता के साथ एकत्र किए जाते हैं। ये आंकड़े नीतिगत निर्णयों, संसाधनों के समुचित उपयोग एवं विकास योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन की आधारशिला होते हैं। ऐसे में मनेन्द्रगढ़ में आयोजित यह प्रशिक्षण कार्यक्रम जनगणना 2027 की तैयारियों को नई मजबूती प्रदान करने वाला साबित हुआ है।

योगेन्द्र प्रताप सिंह जिला ब्यूरो चीफ कोरिया एमसीबी

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
Policewala
  • Website

Related Posts

WhatsApp Image 2026 10 13 at 18.47.33 1

राष्ट्रीय समन्वयक त्रिलोक श्रीवास सैकड़ों सहयोगियो सहित कलेक्ट्रेट कार्यालय घेराव में हुए शामिल

October 13, 2026
WhatsApp Image 2026 10 13 at 18.34.13

पीवी ऐप की अव्यवस्थाओं के खिलाफ पटवारियों का शंखनाद, गरियाबंद में अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू

October 13, 2026
WhatsApp Image 2026 10 13 at 18.27.08

जनदर्शन में कलेक्टर रणबीर शर्मा ने सुनीं नागरिकों की समस्याएं, 42 आवेदनों पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश

October 13, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Like Us On Facebook
Loading...
Demo
Top Posts
785a1678 d715 4bdb 96a4 ea202d5721b5

रेलवे रनिंग रूम में ‘अंधेरगर्दी’: घटिया खाना, फर्जी पर्चियां और शिकायत करने पर नौकरी से निकालने की धमकी!

June 19, 20261,287
WhatsApp Image 2026 05 09 at 19.25.58

ग्राम जिमरा की बेटी पूजा झारिया बनी डॉक्टर, एमबीबीएस उत्तीर्ण कर जिले का बढ़ाया गौरव

May 9, 2026911
WhatsApp Image 2026 04 09 at 18.22.36 1

देवलौंद में लोकायुक्त का बड़ा एक्शन: 10 हजार की रिश्वत लेते उपयंत्री रंगे हाथ गिरफ्तार

April 9, 2026793
WhatsApp Image 2026 08 27 at 18.39.41

अतुल दीपक पटेल अन्य साथी ने किसानों के साथ की लाखों की ठगी

August 27, 2026759
Don't Miss
a775b54a 3a31 4ebf 821a 1555061e7baf Policewala

BSS प्रणवानंद स्कूल में बच्चों और पालकों के साथ मनाया गया नवरात्रि गरबा महोत्सव।

By PolicewalaOctober 14, 202610

नवरात्रि के महत्व से रूबरू हुए बच्चे, पालकों ने बच्चों के गरबा नृत्य का लिया…

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
204241db 0a85 4b31 ad10 55fe520515f4

एम डी जैन इंटर कॉलेज में जिलाधिकारी ने विद्यार्थियों को दिए कैरियर मार्गदर्शन और परीक्षा की तैयारी के महत्वपूर्ण टिप्स

October 14, 2026
e0678b9c 709f 4b70 afdc 19d74e923e99

खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, 2 दिन में 20 सैंपल लिए

October 14, 2026
fe823229 818e 4c66 8409 66576ca5e442

परिक्रमा वासियों को मिलेगी सौगात नर्मदा तट रोहिणी में आश्रम निर्माण का भूमि पूजन

October 14, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from SmartMag about art & design.

Demo
About Us

Policewala News delivers the fastest and most accurate updates on law enforcement, crime, and ground realities. No distortion, no sensationalism—just clear, truthful reporting. Policewala News: where every story is presented with honesty and integrity.

Facebook X (Twitter) YouTube
Our Picks
a775b54a 3a31 4ebf 821a 1555061e7baf

BSS प्रणवानंद स्कूल में बच्चों और पालकों के साथ मनाया गया नवरात्रि गरबा महोत्सव।

October 14, 2026
204241db 0a85 4b31 ad10 55fe520515f4

एम डी जैन इंटर कॉलेज में जिलाधिकारी ने विद्यार्थियों को दिए कैरियर मार्गदर्शन और परीक्षा की तैयारी के महत्वपूर्ण टिप्स

October 14, 2026
Visitors
1952499
This Month : 33724
This Year : 524416
Total Users : 1526736
Views Today : 1861
Total views : 6270228
Who's Online : 17
Server Time : 2026-10-14
© 2026 Policewala Patrika. Designed by XorTechs.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.