*छिंदवाड़ा :बैंक लूट साजिश का खुलासा, नागपुर रोड का ऑटो पार्ट्स कारोबारी निकला मास्टरमाइंड*
छिंदवाड़ा | बैंक ऑफ इंडिया लूटकांड अपडेट
बैंक ऑफ इंडिया में लूट की कोशिश के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान चंद्रप्रकाश लोखंडे के रूप में हुई है, जो छिंदवाड़ा के नागपुर रोड स्थित “लोखंडे ऑटो पार्ट्स” नाम से दुकान संचालित करता है। वह पिछले करीब 15 वर्षों से ऑटो पार्ट्स के कारोबार से जुड़ा है।
कर्ज ने बना दिया लुटेरा! पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उस पर करीब 3.5 करोड़ रुपये का कर्ज और लोन था। बढ़ते आर्थिक दबाव के चलते उसने बैंक लूटने की साजिश रची।
📌 ऐसे बनाई पूरी प्लानिंग ✅ बैंक में खुद का खाता होने से अक्सर आता-जाता था। ✅ मैनेजर से मिलने के बहाने बैंक की रेकी की। ✅ बैंक की सुरक्षा व्यवस्था समझी और छुट्टियों का फायदा उठाया। बैंक के अंदर घुसकर करीब 34 घंटे तक गैस कटर, हथौड़ी और छेनी से लॉकर काटने की कोशिश करता रहा।
पुलिस पहुंची तो किया हमला पकड़े जाने पर आरोपी ने रस्सी/सुतली बम में आग लगाकर धमाका किया और नुकीले हथियार से हमला कर भागने की कोशिश की।
एसआई की बहादुरी से नाकाम हुई साजिश हमले में घायल होने के बावजूद एसआई नारायण बघेल ने आरोपी को मौके पर ही दबोच लिया। पुलिस अब पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है।
*ब्यूरो छिंदवाड़ा पुलिसवाला _अमित मिश्रा*
