शांति और सौहार्द्र के साथ मनाने का दिया संदेश…
दिनांक 27/05/2026 आगामी त्यौहार ईद उल जुहा (बकरीद) के मद्दे नजर शहर में शांति, कानून-व्यवस्था और सौहार्द्र बनाए रखने के उद्देश्य से प्रशासन और पुलिस विभाग द्वारा फ्लैग मार्च निकाला गया ।
पुलिस अधीक्षक छिंदवाड़ा श्री अजय पाण्डेय व अति. पुलिस अधीक्षक श्री आशीष खरे के निर्देशन में फ्लैग मार्च पुलिस कंट्रोल रूम से प्रारंभ होकर बस स्टैण्ड, जेल तिराहा, फव्वारा चौक, इतवारी बाजार गोलगंज, आजाद चौक, करबला चौक, यातायात चौक, नूरी मस्जिद, भगवान श्रीचंद स्कूल, लालबाग चौक, पाटनी पेट्रोल पंप, चारफाटक, श्याम टाकीज, रेल्वे स्टेशन, दादाधूनी वाले मंदिर, पतालेश्वर मंदिर, मोक्षधाम, पुराना पावर हाउस, शारदा चौक, बरारीपुरा, चित्रकूट काम्पलेक्स, नागपुर रोड, ईएलसी चौक, सतकार तिराहा एवं प्रमुख मार्गो का भ्रमण करते हुये कन्ट्रोल रुम पहुंचा ।
फ्लैग मार्च में नगर पुलिस अधीक्षक श्री अजय राणा, रक्षित निरीक्षक श्री आशीष तिवारी, थाना प्रभारी कोतवाली श्री आशीष धुर्वे, थाना प्रभारी देहात श्री गोविन्द राजपूत, थाना प्रभारी कुंडीपुरा श्री महेन्द्र भगत, चौकी प्रभारी धरमटेकड़ी श्री अविनाश पारधी, निरीक्षक संजय भलावी, सुबेदार कमला कुशवाहा, यातायात थाना से उनि दिवाकर मिश्रा, प्रभारी पुलिस कन्ट्रोल रुम डी. एस. शेन्डे, 8 वी वाहनी से प्राप्त बल तथा पुलिस लाइन व थानों का बल उपस्थित रहा ।
कानून-व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए सभी सुरक्षा बल बलवा सामग्री के साथ पूरी तरह से तैयार एवं सतर्क हैं, इस दौरान पुलिस बल ने संवेदनशील क्षेत्रों में सतर्कता बरतते हुए आमजन को सुरक्षा का भरोसा दिलाया ।
इस फ्लैग मार्च का उद्देश्य शहर में कानून-व्यवस्था बनाए रखना, आमजन में सुरक्षा की भावना को सशक्त करना और किसी भी संभावित अप्रिय घटना को रोकना था । प्रशासन आमजन से अपील करता हैं कि त्यौहारो को शांति, प्रेम और सौहार्द्र के साथ मनाएं, किसी भी अफवाह या भ्रामक सूचना पर ध्यान न दें और किसी भी आपात स्थिति में तुरंत प्रशासन को सूचित करें ।
पुलिस विभाग का यह प्रयास समाज में शांति एवं सौहार्द बनाए रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम…हैं ।
पुलिस प्रशासन आमजन की सुरक्षा के प्रति पूर्ण रूप से प्रतिबद्ध हैं और किसी भी प्रकार की असामाजिक गतिविधियों को कदापि बर्दाश्त नहीं किया जाएगा । ब्यूरो छिंदवाड़ा पुलिसवाला PRESS अमित मिश्रा
सहयोगी जनता – सक्रिय पुलिस – सुरक्षित समाज

