*छिंदवाड़ा पुलिस प्रशासन बकरीद को लेकर अलर्ट ,खुले में कुर्बानी पर रोक, केवल तय स्थानों पर ही होगी कुर्बानी**
छिंदवाड़ा शहर में बकरा ईद पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाने के लिए कोतवाली थाना परिसर में शांति समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।
बैठक की अध्यक्षता सीएसपी अजय राणा ने की, जिसमें थाना प्रभारी, मस्जिद कमेटियों के पदाधिकारी, मुस्लिम समाज के प्रतिनिधि और शहर के गणमान्य नागरिक शामिल हुए।
📢 प्रशासन ने साफ निर्देश दिए हैं कि —
✅ खुले में कुर्बानी नहीं की जाएगी
✅ केवल निर्धारित स्थानों पर ही कुर्बानी होगी
सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट या अफवाह फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी
पुलिस ने कहा कि त्योहार के दौरान शहर की शांति और भाईचारा बिगाड़ने की कोशिश करने वालों पर कड़ी नजर रखी जाएगी।
समाज के लोगों ने भी प्रशासन को पूर्ण सहयोग देने का भरोसा दिलाया।
आपसी भाईचारे और शांति के साथ मनाएं बकरीद
#छिंदवाड़ा #Chhindwara #Bakrid #EidUlAdha #PeaceCommittee MPPolice Kotwali BreakingNews MPNews SocialMediaAlert HindiNews मध्यप्रदेश बकरीद शांति_समिति PoliceAlert ViralPost TrendingNews LatestNews CommunalHarmony Eid2026
