*छिंदवाड़ा देहात पुलिस ने जप्त की 60 बल्क लीटर अवैध देशी शराब, एक आरोपी गिरफ्तार,* ,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,मोहल्ले में उतपात मचाने वालों के विरुद्ध की गई प्रतिबंधात्मक कार्यवाही
घटना का सक्षिप्त विवरण –श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय छिन्दवाडा एवं श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय छिन्दवाडा के द्वारा अवैध गतिविधियों एवं शराब पर अंकुश लगाए जाने के निर्देश प्राप्त हुए है । प्राप्त निर्देशों के पालन में दिनांक 10.06.2026 को जुर्म जरायम पताशाजी कस्बा भ्रमण दौरान जरिए मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई की एक व्यक्ति मोटे कद काठी का जिसका रंग गोरा है चेहरे पर मूछे है जिसने काली टीशर्ट व ब्राउन रंग का पेन्ट पहना है बाल लम्बे है, जिसकी उम्र करीबन 22-23 वर्ष है मोहरली आम रोड पर मंदिर के पास झाडियो में अत्यधिक मात्रा में शराब लेकर खङा है बेचने के लिये ग्राहक तलाश कर रहा है । सूचना प्राप्त होने पर स्टाफ के साथ मुखबिर द्वारा बताए स्थान पर पहुचकर स्टाफ के साथ घेराबंदी कर एक व्यक्ति को पकडा गया जिसका नाम पता पूछने पर अपना नाम यश उर्फ चाऊ पिता रूपप्रसाद शर्मा उम्र 23 साल निवासी टीव्ही टावर के पास कुकडाजगत का होना बताया एवं जिसके पास से 15-15 ली. की चार प्लास्टिक की कुप्पियों में कुल 60 ली. हाथ भट्टी कच्ची महुआ शराब कीमती 6000/- रु. की मिली जिसे समक्ष गवाहानों के जप्त किया गया आरोपी यश उर्फ चाऊ पिता रुपप्रसाद शर्मा उम्र 23 साल निवासी टी.व्ही. टावर के पास कुकडाजगत थाना देहात द्वारा धारा 34(2) आब. एक्ट का घटित करना पाये जाने से विधिवत गिरफ्तारी की गई है । आरोपी के विरुद्ध अप.क्र.345/26 धारा- 34(2) आब. एक्ट का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया । गिरफ्तारशुदा आरोपी के विरुद्ध कुण्डीपुरा,कोतवाली, परासिया थानों में मारपीट से संबंधित कुल 11 अपराध लंबित हैं ।क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम करने हेतु आरोपी की थाना देहात पुलिस द्वारा जिला बदल की फाईल तैयार की जा रही है ।
थाना क्षेत्र के कुकडाजगत में अपराधी तत्वों द्वारा उतपात मचाने सूचना प्राप्त होने पर थाना प्रभारी थाना देहात द्वारा प्रभावी कार्यवाही करते हुए थाना स्टाफ के साथ जाकर उतपात मचाने वाले 04 अनावेदकों को घेराबंदी कर पकडा गया जिन्हें थाना लेकर आया गया एवं प्रभावी कार्यवाही करते हुए अनावेदक सोहेल उर्फ सन्नाटा पिता प्यारे मोहम्मद उम्र 21 साल निवासी कुकाडजगत,आयुष उर्फ वासू पिता सुरेश मर्सकोले उम्र 24 साल निवासी झुर्रे हाल शिक्षक कालोनी, नीरज उर्फ सचिन पिता गौरीशंकर उम्र 25 साल निवासी चन्दनगांव,राकेश पिता लक्ष्मण बेलवंशी उम्र 23 साल निवासी कुकडाजगत को गिरफ्तार कर शु.न. 41,42,43,44/275,276,277,278/26 धारा 170 bnss के इस्तगाशा तैयार कर श्रीमान तहसीलदार महोदय की न्यायालय में पेश किया गया ।सभी अनावेदक लगातार अपराधी गितिविधि मे संलिप्त हैं छिन्दवाडा जिले के अलग अलग थानों में अपाराधिक रिकॉर्ड है
नामा आरोपीः- (1) यश उर्फ चाऊ पिता रूपप्रसाद शर्मा उम्र 23 साल निवासी टीव्ही टावर के पास कुकडाजगत
(2) सोहेल उर्फ सन्नाटा पिता प्यारे मोहम्मद उम्र 21 साल निवासी कुकाडजगत,
(3) आयुष उर्फ वासू पिता सुरेश मर्सकोले उम्र 24 साल निवासी झुर्रे हाल शिक्षक कालोनी,
(4) नीरज उर्फ सचिन पिता गौरीशंकर उम्र 25 साल निवासी चन्दनगांव,
(5) राकेश पिता लक्ष्मण बेलवंशी उम्र 23 साल निवासी कुकडाजगत
जप्तीः- 60 बल्क ली हाथ भट्टी कच्ची महुआ शराब कीमती 6000/-
महत्वपूर्ण भूमिकाः- निरी. जी.एस. राजपूत,उनि हर्ष नागले,सउनि संदीप सिंह राजपूत, सउनि सुरेन्द्र यादव, प्रधान आर. संजय उईके, मंगल तेकाम आर. सौरभ, शैलेन्द्र सिह,आर. सीताराम,आर. तरुण,
सहयोगी जनता सक्रिय पुलिस : *ब्यूरो छिंदवाड़ा पुलिसवाला_ अमित मिश्रा*







