Close Menu
  • Home
  • देश
    • क्षेत्रीय खबर
  • राजनीति
  • मनोरंजन
    • सोशल मीडिया
  • व्यापार
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • आमने – सामने
  • अपराध
  • Patrika
    • Policewala Trademark
Like Us On Facebook
Loading...
What's Hot
fe4a1a1d d05c 4c97 ba6b 863b8d6553dd

स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों का निरीक्षण: सुकमा पुलिस और प्रशासन ने सुरक्षा व व्यवस्थाओं का लिया जायजा

August 10, 2026
WhatsApp Image 2026 08 10 at 7.53.33 PM

ब्रिक्स देशों के प्रतिनिधियों के सम्मान में गूंजा मैहर बैंड का सुर

August 10, 2026
WhatsApp Image 2026 08 10 at 7.51.30 PM 2

हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा राजिम, 17 किलोमीटर तक उमड़ा आस्था का सैलाब

August 10, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Trending
  • स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों का निरीक्षण: सुकमा पुलिस और प्रशासन ने सुरक्षा व व्यवस्थाओं का लिया जायजा
  • ब्रिक्स देशों के प्रतिनिधियों के सम्मान में गूंजा मैहर बैंड का सुर
  • हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा राजिम, 17 किलोमीटर तक उमड़ा आस्था का सैलाब
  • कलेक्टर ने स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम स्थल का किया निरीक्षण
  • उफनते पुल से बस निकालना पड़ा भारी, चालक-कंडक्टर पर मामला दर्ज
  • छिंदवाड़ा देहात थाना: हनीट्रैप गिरोह का पुलिस ने किया पर्दाफाश,दो महिलाओं समेत पांच गिरफ्तार
  • सावन में स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने देवघर व बासुकिनाथ में किया जलाभिषेक, मांगी प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि
  • बारिश में बह गई करोड़ों से बनी PMGSY की सड़क, निर्माण गुणवत्ता पर उठे सवाल
Facebook X (Twitter) Instagram
PolicewalaPolicewala
header
  • Home
  • देश
    • क्षेत्रीय खबर
  • राजनीति
  • मनोरंजन
    • सोशल मीडिया
  • व्यापार
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • आमने – सामने
  • अपराध
  • Patrika
    • Policewala Trademark
header
  • Home
  • देश
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • आमने – सामने
  • अपराध
  • Patrika
Home - क्षेत्रीय खबर - छिंदवाड़ा देहात थाना: हनीट्रैप गिरोह का पुलिस ने किया पर्दाफाश,दो महिलाओं समेत पांच गिरफ्तार
क्षेत्रीय खबर

छिंदवाड़ा देहात थाना: हनीट्रैप गिरोह का पुलिस ने किया पर्दाफाश,दो महिलाओं समेत पांच गिरफ्तार

PolicewalaBy PolicewalaAugust 10, 2026No Comments2 Views
WhatsApp Image 2026 08 10 at 7.20.06 PM

अश्लील वीडियो बनाकर वायरल करने और दुष्कर्म के झूठे केस में फंसाने की धमकी देकर 5 लाख रुपये मांगने का आरोप

छिंदवाड़ा। देहात थाना पुलिस ने हनीट्रैप के जरिए एक व्यक्ति को कथित रूप से ब्लैकमेल करने के मामले में दो महिलाओं समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने योजनाबद्ध तरीके से फरियादी को एक मकान के कमरे में ले जाकर उसके साथ मारपीट की और उसके कपड़े उतरवाकर अश्लील वीडियो बनाया। इसके बाद वीडियो वायरल करने तथा दुष्कर्म के झूठे मामले में फंसाने की धमकी देकर उससे 5 लाख रुपये की मांग किए जाने का आरोप है।

पुलिस के मुताबिक, फरियादी ने 9 अगस्त 2026 को देहात थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में आरोप लगाया गया कि नुरूल हसन, संदेश सोनी, तनवीर उल्ला, सोनिका साहू और खुशबू खान ने कथित रूप से एक राय होकर उसे चमन मोहल्ला, गुरैया रोड स्थित तनवीर उल्ला के मकान के कमरे में ले जाकर बंद कर दिया। वहां उसके साथ मारपीट कर ब्लैकमेल करने तथा दुष्कर्म के झूठे केस में फंसाने की धमकी देते हुए 5 लाख रुपये की मांग की गई।

फरियादी की शिकायत पर देहात थाने में अपराध क्रमांक 451/2026 के तहत बीएनएस की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी निरीक्षक गोविंद सिंह राजपूत ने वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में विशेष टीम गठित की।

पांच आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने जांच और मुखबिर तंत्र की मदद से पांच आरोपियों को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपियों द्वारा फरियादी के साथ मारपीट, अश्लील वीडियो बनाने तथा वीडियो वायरल करने और दुष्कर्म के झूठे मामले में फंसाने की धमकी देकर 5 लाख रुपये मांगने की बात सामने आई। इसके बाद पुलिस ने सभी पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपियों में नुरूल हसन (35), खुशबू खान (41), तनवीर उल्ला (45), सोनिका साहू (36) और संदेश सोनी (40) शामिल हैं। सभी आरोपी छिंदवाड़ा जिले के विभिन्न क्षेत्रों के निवासी बताए गए हैं। आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

3.25 लाख रुपये की सामग्री जब्त

पुलिस ने मामले में घटना में प्रयुक्त 5 मोबाइल फोन, जिनकी अनुमानित कीमत करीब 1.50 लाख रुपये, तथा कार क्रमांक MP28 CA 9304, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 1.75 लाख रुपये, जब्त की है। जब्त सामग्री की कुल अनुमानित कीमत 3.25 लाख रुपये बताई गई है।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों में तनवीर उल्ला और नुरूल हसन के विरुद्ध पूर्व में मारपीट, धोखाधड़ी और जुआ संबंधी अपराध दर्ज होने की जानकारी भी सामने आई है।

पुलिस टीम की रही महत्वपूर्ण भूमिका

कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक गोविंद सिंह राजपूत, उपनिरीक्षक करिश्मा चौधरी, सहायक उपनिरीक्षक संदीप सिंह राजपूत एवं राजेश रघुवंशी सहित देहात थाना, कुंडीपुरा थाना और साइबर सेल के पुलिसकर्मियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

पुलिस अधीक्षक द्वारा कार्रवाई में शामिल पुलिस टीम को पुरस्कृत करने की घोषणा की गई है।

पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है। ब्यूरो छिंदवाड़ा पुलिसवाला _अमित मिश्रा

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
Policewala
  • Website

Related Posts

WhatsApp Image 2026 08 10 at 7.51.30 PM 2

हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा राजिम, 17 किलोमीटर तक उमड़ा आस्था का सैलाब

August 10, 2026
d81a56ee cab0 4282 a650 84394e633ab2

कलेक्टर ने स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम स्थल का किया निरीक्षण

August 10, 2026
WhatsApp Image 2026 08 10 at 7.26.11 PM 1

उफनते पुल से बस निकालना पड़ा भारी, चालक-कंडक्टर पर मामला दर्ज

August 10, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Like Us On Facebook
Loading...
Demo
Top Posts
785a1678 d715 4bdb 96a4 ea202d5721b5

रेलवे रनिंग रूम में ‘अंधेरगर्दी’: घटिया खाना, फर्जी पर्चियां और शिकायत करने पर नौकरी से निकालने की धमकी!

June 19, 20261,269
WhatsApp Image 2026 05 09 at 19.25.58

ग्राम जिमरा की बेटी पूजा झारिया बनी डॉक्टर, एमबीबीएस उत्तीर्ण कर जिले का बढ़ाया गौरव

May 9, 2026841
WhatsApp Image 2026 04 09 at 18.22.36 1

देवलौंद में लोकायुक्त का बड़ा एक्शन: 10 हजार की रिश्वत लेते उपयंत्री रंगे हाथ गिरफ्तार

April 9, 2026767
WhatsApp Image 2026 05 19 at 09.18.50 1

दशरमन प्राचार्य द्वारा घर के खर्चे को स्कूल के बिल में जुड़वाने का टेक्नीशियन पर बनाया दवाब

May 19, 2026618
Don't Miss
fe4a1a1d d05c 4c97 ba6b 863b8d6553dd Policewala

स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों का निरीक्षण: सुकमा पुलिस और प्रशासन ने सुरक्षा व व्यवस्थाओं का लिया जायजा

By PolicewalaAugust 10, 20260

सुकमा। आगामी 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस समारोह को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और गरिमापूर्ण ढंग से संपन्न…

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
WhatsApp Image 2026 08 10 at 7.53.33 PM

ब्रिक्स देशों के प्रतिनिधियों के सम्मान में गूंजा मैहर बैंड का सुर

August 10, 2026
WhatsApp Image 2026 08 10 at 7.51.30 PM 2

हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा राजिम, 17 किलोमीटर तक उमड़ा आस्था का सैलाब

August 10, 2026
d81a56ee cab0 4282 a650 84394e633ab2

कलेक्टर ने स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम स्थल का किया निरीक्षण

August 10, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from SmartMag about art & design.

Demo
About Us

Policewala News delivers the fastest and most accurate updates on law enforcement, crime, and ground realities. No distortion, no sensationalism—just clear, truthful reporting. Policewala News: where every story is presented with honesty and integrity.

Facebook X (Twitter) YouTube
Our Picks
fe4a1a1d d05c 4c97 ba6b 863b8d6553dd

स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों का निरीक्षण: सुकमा पुलिस और प्रशासन ने सुरक्षा व व्यवस्थाओं का लिया जायजा

August 10, 2026
WhatsApp Image 2026 08 10 at 7.53.33 PM

ब्रिक्स देशों के प्रतिनिधियों के सम्मान में गूंजा मैहर बैंड का सुर

August 10, 2026
Visitors
1810545
This Month : 23015
This Year : 382462
Total Users : 1384782
Views Today : 4580
Total views : 5915740
Who's Online : 30
Server Time : 2026-08-10
© 2026 Policewala Patrika. Designed by XorTechs.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.