*छिंदवाड़ा :तामिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई ,अवैध अफीम खेती का भंडाफोड़*
मध्यप्रदेश के तामिया क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है।
क्या मिला मौके से?
👉 6148 डोडा (अफीम) पौधे बरामद
👉 कुल वजन लगभग 194.5 किलो
👉 अनुमानित कीमत करीब ₹20 लाख
📍 यह कार्रवाई सतपुड़ा टाइगर रिजर्व क्षेत्र में की गई
👮♂️ पुलिस एक्शन:
👉 आरोपी पहले से ही जेल में निरुद्ध
👉 NDPS एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज
⚠️ अवैध नशे के खिलाफ पुलिस की सख्त कार्रवाई जारीसतपुड़ा टाइगर रिजर्व में बाघ की हत्या: जांच में करोड़ों की अफीम खेती का खुलासा
मध्य प्रदेश के सतपुड़ा टाइगर रिजर्व से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। कॉलर लगे बाघ को जहर देकर मारने के मामले में अब बड़ा खुलासा हुआ है—मुख्य आरोपी अवैध अफीम की खेती भी कर रहा था।
👉 क्या है पूरा मामला?
छिंदवाड़ा जिले के सांगाखेड़ा रेंज के छातीआम गांव में एक बाघ को जहर देकर मार दिया गया और उसके शव को जंगल में दफना दिया गया। वन विभाग की टीम ने लोकेशन ट्रेस कर जांच की, जहां पहले एक मृत बैल मिला और फिर पास ही जमीन में दफन बाघ का शव बरामद हुआ।
👉 बदले की भावना से की हत्या
मुख्य आरोपी उदेसिंग ने पूछताछ में कबूल किया कि कुछ दिन पहले उसके बैल का शिकार बाघ ने किया था। बदला लेने के लिए उसने मृत बैल में जहर मिलाया, जिसे खाने से बाघ की मौत हो गई।
👉 4 आरोपी गिरफ्तार
वन विभाग ने इस मामले में 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
👉 निगरानी पर उठे सवाल
विशेषज्ञों का कहना है कि यह बाघ बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व से लाया गया था, लेकिन पर्याप्त निगरानी नहीं होने के कारण ऐसी घटना हो गई।
प्रोटोकॉल के तहत अंतिम संस्कार
वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी में मृत बाघ का अंतिम संस्कार वन विभाग द्वारा निर्धारित प्रोटोकॉल के अनुसार किया गया।
📌 फिलहाल जांच जारी है, और वन विभाग इस पूरे मामले के अन्य पहलुओं की गहराई से जांच कर रहा है।
अमित मिश्रा _ब्यूरो छिंदवाड़ा पुलिसवाला







