आगामी मोहहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से थाना विजयराघवगढ़, जिला कटनी परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता नवागत एएसपी महोदय श्री कमल मौर्य द्वारा की गई। बैठक में थाना प्रभारी अभिषेक चौबे, नायब तहसीलदार महोदय विजयराघवगढ़ सुनीलश्रीवास्तव, विद्युत विभाग के अधिकारी, उपस्थित जन सामान्य उदयराज सिंह, लक्ष्मण सिंह, मनीष मिश्रा, श्यामसुन्दर गुप्ता, फयुजिद्दीन, मोह. अलताफ, शेख जमील, मोह. सकील, मोह. मुस्ताक, नूर मोहम्मद सिद्दकी, मोह. इस्तहाक, अरविंद बड़गैया, बलराम सोनी, अब्दुल खलील, महेन्द्र चैरसिया,
एवम क्षेत्र के अन्य गणमान्य नागरिकों, जनप्रतिनिधियों, धर्मगुरुओं एवं शांति समिति के सदस्यों ने सहभागिता की। बड़ी संख्या में पत्रकार बंधु उपस्थित रहे। बैठक के दौरान मोहर्रम पर्व के अवसर पर निकाले जाने वाले ताजिया जुलूस, यातायात व्यवस्था, सुरक्षा प्रबंध, साफ-सफाई, पेयजल एवं विद्युत व्यवस्था सहित विभिन्न आवश्यक विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। उपस्थित नागरिकों से सुझाव प्राप्त कर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने पर विचार-विमर्श किया गया।
एएसपी श्री कमल मौर्य ने सभी नागरिकों से आपसी भाईचारा एवं सामाजिक सौहार्द बनाए रखने, अफवाहों पर ध्यान न देने तथा सोशल मीडिया का जिम्मेदारीपूर्वक उपयोग करने की अपील की। साथ ही किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि अथवा कानून-व्यवस्था संबंधी सूचना तत्काल पुलिस को देने का आग्रह किया।बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों ने मोहहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं गरिमामय ढंग से संपन्न कराने में पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया। आगामी वर्षा ऋतु को ध्यान में रखते हुए आपदा प्रबंधन को लेकर भी चर्चा हुई जिसमें थाना प्रभारी अभिषेक चौबे ने बताया कि जल भराव वाले स्थान या बाढ की स्थिति में नदी नालों के ऊपर पानी की स्थिति में सड़क पार ना करें साथ ही वर्षा ऋतु में सर्पदंश के मामलों को निवारित करने के उपाय भी बताए गए लोगों से अपील की गई है कि मामलों के सामने आते ही तत्काल अस्पताल पहुंचकर इलाज करना शुरू करें ।
बैठक के अंत में थाना प्रभारी श्री अभिषेक चौबे द्वारा उपस्थित सभी जनों का आभार व्यक्त किया गया।
जितेन्द्र मिश्रा कटनी
Trending
- बुके के स्थान पर पुस्तक भेंट कर कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल को दी जन्मदिन की शुभकामनाएँ
- मन जागृति अभियान के तहत स्कूली बच्चों ने इमोजी के माध्यम से व्यक्त की अपनी भावनाएँ, मानसिक स्वास्थ्य के प्रति किया गया जागरूक
- सीएम हेल्पलाइन शिकायतों में लापरवाही पर पांच कनिष्ठ अभियंताओं को कारण बताओ नोटिस
- सीएम हेल्पलाइन की लंबित शिकायतों पर सात अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस
- जनसुनवाई में कलेक्टर ने सुनी 123 आवेदकों की समस्यायें
- राष्ट्रीय समन्वयक त्रिलोक श्रीवास सैकड़ों सहयोगियो सहित कलेक्ट्रेट कार्यालय घेराव में हुए शामिल
- जनदर्शन में कलेक्टर रणबीर शर्मा ने सुनीं नागरिकों की समस्याएं, 42 आवेदनों पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश
- पीवी ऐप की अव्यवस्थाओं के खिलाफ पटवारियों का शंखनाद, गरियाबंद में अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू







