जिला पुलिस बल छिंदवाड़ा द्वारा “हर घर तिरंगा” अभियान के अंतर्गत देशभक्ति एवं राष्ट्रीय एकता की भावना को बढ़ावा देने के उद्देश्य से तिरंगा रैली* का आयोजन किया गया। 
रैली का नेतृत्व उप पुलिस महानिरीक्षक छिंदवाड़ा श्री राकेश सिंह, कलेक्टर श्री हरेन्द्र नारायण सिंह व पुलिस अधीक्षक छिंदवाड़ा श्री अजय पाण्डेय द्वारा किया गया।
पुलिस परेड ग्राउंड छिंदवाड़ा* से उप पुलिस महानिरीक्षक, कलेक्टर व पुलिस अधीक्षक द्वारा हरी झण्डी दिखाकर तिरंगा रैली को रवाना किया गया। रैली पुलिस परेड ग्राउंड से प्रारंभ होकर *बस स्टैंड चौराहा, जेल तिराहा , फवारा चौक, ईएलसी चौक, नागपुर रोड* होते हुए पुनः पुलिस लाइन छिंदवाड़ा* पहुंची, जहां रैली का समापन किया गया।
तिरंगा रैली में पुलिस अधीक्षक सहित सीएसपी छिंदवाड़ा श्री अजय राणा, डीएसपी यातायात श्री रामेश्वर चौबे, रक्षित निरीक्षक हर्ष यादव, थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक आशीष धुर्वे, थाना प्रभारी कुंडीपुरा निरीक्षक महेंद्र भगत, थाना प्रभारी देहात निरीक्षक गोविंद राजपूत, सूबेदार लोहित शेंडे, सहित पुलिस बल के अधिकारी-कर्मचारियों एवं जिले के राजस्व अधिकारीगण तथा विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राओं, एन.सी.सी, स्काउॅट गाईड, मीडिया बंधुओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। पुलिस जवानों ने हाथों में तिरंगा ध्वज लेकर देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया।
रैली के दौरान आमजन में राष्ट्रप्रेम, एकता, अखण्डता एवं देश के प्रति सम्मान की भावना को जागृत करने का संदेश दिया गया।
ब्यूरो छिंदवाड़ा पुलिसवाला_ अमित मिश्रा
सहयोगी जनता — सक्रिय पुलिस — सुरक्षित समाज







