*छिंदवाड़ा गुलाबरा में मकान से भारी मात्रा में डायनामाइट स्टिक जब्त
206 स्टिक और तार का बंडल मिला, आरोपी जाहिद गिरफ्तार छिंदवाड़ा के गुलाबरा क्षेत्र में पुलिस ने एक रिहायशी मकान पर दबिश देकर भारी
मात्रा में विस्फोटक सामग्री जब्त की। कार्रवाई में 204 छोटे और 2 बड़े डायनामाइट स्टिक सहित तार का एक बंडल मिला। पुलिस ने सामग्री जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया।
पुलिस के अनुसार, आरोपी की पहचान 50 वर्षीय जाहिद खान के रूप में हुई है ।
जाहिद खान में पास कुएं में ब्लॉस्टिंग करने का लाइसेंस है, लेकिन इसे मैग्जीन हाउस से बारूद की छड़ सीधे ब्लॉस्टिंग स्थल पर ले जाना था। उसने बारूद की
छड़ें अपने घर पर लाकर रख लिया था। रहवासी क्षेत्र में इस तरह असुरक्षित तरीके से बारूद की छड़ रखना अपराध है। लेकिन उसने भंडारण के नियमों उल्लंघन
करते हुए डायनामाइट अपने घर में रखा था। रिहायशी इलाके में अत्यधिक
मात्रा में विस्फोटक रखना लोगों की जानमाल के लिए गंभीर खतरा था। इसी कारण तुरंत कार्रवाई कर पूरा माल जब्त किया गया। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि डायनामाइट कहां से लाया गया और इसका उपयोग कहां किया जाना था।ब्यूरो छिंदवाड़ा पुलिसवाला _अमित मिश्रा
Trending
- सांतरागाछी-रानी कमलापति-सांतरागाछी हमसफर एक्सप्रेस का अनूपपुर में, उत्कल एक्सप्रेस का वेंकटनगर तथा निजामुद्दीन–अम्बिकापुर- निजामुद्दीन एक्सप्रेस का कोतमा स्टेशन में ठहराव का लोकार्पण माननीया सांसद श्रीमती हिमाद्री सिंह द्वारा किया गया |
- दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, नागपुर मंडल द्वारा माह फरवरी में सेवानिवृत्त होने वाले 22 कर्मचारियों को दी गई भावभीनी विदाई
- फर्जी दस्तावेजों के सहारे स्पंज आयरन की तस्करी का भंडाफोड़: महासमुंद पुलिस ने 42 लाख के माल समेत 3 आरोपियों को दबोचा
- सरगुजा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: लैलूंगा से गांजा लाकर खपाने की फिराक में थे तस्कर, कार समेत 4 आरोपी गिरफ्तार
- छिंदवाड़ा :होली से पहले खाद्य विभाग की सख्त कार्रवाई, गंदगी मिलने पर रेस्टोरेंट का लाइसेंस निलंबित
- ब्रेकिंग न्यूज़ छिंदवाड़ा जिले के अंतर्गत तहसील जुन्नारदेव ग्राम पंचायत झोत कला में धरती आबा आदर्श ग्राम उत्कर्ष योजना की समीक्षा एवं क्षेत्र के जनजाति बंधुआ की समस्या निवारण हेतु संवाद कार्यक्रम रखा गया
- होली पर बेजुबानों से क्रूरता तो होगी जेल, रंग बन सकते हैं जानलेवा — ओम बड़ोदिया
- रायपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: प्रतिबंधित नशीली टेबलेट्स के साथ विवेक उर्फ नंदू गिरफ्तार







