पुलिस अधीक्षक छिंदवाड़ा के निर्देशन एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक चौधरी के मार्गदर्शन मे थाना प्रभारी कोतवाली के नेतृत्व मे कोतवाली पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही।

♦️ संक्षिप्त विवरण

दिनांक- 02.10.2026 को प्रार्थी पवन कुमार चंद्रवंशी निवासी ग्राम मुरमारी छिन्दवाडा ने थाना मे रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 26.09.2026 को प्रार्थी पवन कुमार से आरोपी मानसरोवर बस स्टैण्ड शराब दुकान के सामने छिन्दवाडा मे खडा होकर खजरी की ओर जाने के लिये लिफ्ट मांग रहा था एवं प्रार्थी द्वारा उसे लिफ्ट दी गयी इसके बाद अन्य आरोपीगणो के द्वारा प्रार्थी को गाडी मे लिफ्ट के बहाने खजरी रोड पर सूनसान इलाके मे चाकू अडा कर गाली गुफ्तार कर मारपीट कर बंधक बनाकर अपहरण कर प्रार्थी के मोबाईल फोन से फोन पे के माध्यम से अलग – अलग खातो मे रूपये ट्रांसफर कराने एवं नहीं करने पर अंगूठा काटने का प्रयास किया जाना पाये जाने पर प्रार्थी कि रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपियो के विरुद्ध सुसंगत धाराओ मे अपराध पंजीबध्द कर विवेचना मे लिया गया।

अपराध विवेचना के दौरान पाया गया कि प्रार्थी ने अपहरण कर्ता मे से एक व्यक्ति का नाम अम्मू सुना था एवं देखने पर पहचान लेने की बात बातयी थी एवं प्रार्थी के खाता से अम्मू उर्फ इम्मू शाह के खाते मे रूपये ट्रांसफर हुए है यह भी प्रार्थी ने बताया था संदेही अम्मू उर्फ इम्मू शाह एवं उनके सहयोगी की तलाश पतासाजी की गई जो संदेही मते कालोनी छिन्दवाडा मे उपस्थित मिले जिनसे प्रकरण के संबंध मे पूछताछ करने पर अम्मू उर्फ इम्मू शाह द्वारा उसके साथी उवैश खान एवं शेख असमाश उर्फ छोटू के साथ घटना कारित करना स्वीकार किया। मामले मे तीनो आरोपीगणो से 43,500/- रूपये जप्त किये गये एवं घटना मे प्रयुक्त स्कूटी तथा प्रार्थी की मोटर साईकिल विधिवत् जप्त की गयी तथा आरोपी गणो से पूछताछ करने पर जानकारी प्राप्त हुई कि इनके द्वारा शहर मे चोरियाँ जैसी घटनाये भी गयी है जिनके संबंध मे पूछताछ जारी है एवं आरोपी गणो द्वारा प्रार्थी पवन को ले जाकर रखा गया था इसके संबंध मे भी साक्ष्य एकात्रित किये जा रहे है। आरोपी गणो को विधिवत् कार्यवाही कर माननीय न्यायालय पेश किया गया एवं विवेचना कार्य हेतु पुलिस रिमाण्ड माननीय न्यायालय से प्राप्त किया गया है।

♦️आरोपीगण

(1) अम्मू उर्फ इम्मू शाह पिता असफाक शाह उम्र 18 साल 10 माह निवासी शिव नगर कालोनी छिन्दवाडा

(2) उवैश खान पिता बाबू खान उम्र 22 साल निवासी मालवी नगर छिन्दवाडा

(3) शेख अलमाश उर्फ छोटे पिता शेख कमाल उम्र 18 साल 06 माह निवासी शिव नगर कालोनी छिन्दवाडा

♦️आपराधिक रिकार्ड

उपरोक्त तीनो आरोपीगणो के विरुद्ध चोरी, मारपीट के अपराध पंजीबद्ध है।

♦️ जप्त संपत्ति

नगदी राशि कुल 43,500/- रूपये , 02 मोटर साईकिल (कुल मशरूका 2,00,000/- रूपये)

🚨पुलिस टीम

निरीक्षक आशीष कुमार धुर्वे , उनि रंजीत धुर्वे ,सउनि. ब्रिजेश रघुवंशी, प्र.आर. 728 नारायण उइके प्र.आर. 565 लीलाधर आर. 381 परवेज .आर. 123 अदित्य नंदनवार, आर. 1069 भास्कर बघेल, आर. 966 भोलाराम , आर. 960 अकिंत जैन की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। ब्यूरो पुलिसवाला छिंदवाड़ा _अमित मिश्रा

पुलिस अधीक्षक छिंदवाडा द्वारा टीम को पुरुस्कृत करने की घोषणा की गई है।

Leave A Reply

Exit mobile version