छिंदवाड़ा के गुलाबरा क्षेत्र में कोतवाली पुलिस का विशेष अभियान

 

शहर में बढ़ती संदिग्ध गतिविधियों और सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए कोतवाली पुलिस ने किराएदार सत्यापन अभियान तेज कर दिया है। देर शाम पुलिस टीम ने गुलाबरा क्षेत्र के कई घरों में पहुंचकर किराएदारों की जानकारी जुटाई और आवश्यक दस्तावेजों की जांच की।

 

📋 पुलिस ने मकान मालिकों से अपील की है कि वे अपने किराएदारों का पूरा विवरण, आधार कार्ड, फोटो और स्थायी पते की जानकारी संबंधित थाने में अनिवार्य रूप से जमा करें।

 

पुलिस का स्पष्ट संदेश:

यदि किसी किराएदार की संलिप्तता किसी आपराधिक या संदिग्ध गतिविधि में पाई जाती है और उसका रिकॉर्ड थाने में उपलब्ध नहीं है, तो मकान मालिक की जिम्मेदारी भी तय की जा सकती है।

 

शहर में सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए यह अभियान लगातार जारी रहेगा। साथ ही देर रात असामाजिक तत्वों पर भी विशेष निगरानी रखी जा रही है।

 

सुरक्षित शहर के लिए किराएदार सत्यापन करवाना न भूलें।

 

ब्यूरो चीफ छिंदवाड़ा पुलिसवाला _ अमित मिश्रा

Leave A Reply

Exit mobile version