उक्त गिरोह ने ऐनकेजे, बिलहरी, बड़वारा थाना अंतर्गत गैस गोदाम से सिलेंडर चोरी को दिया था अंजाम
उक्त आरोपी से 9 गैस सिलेंडर किए गए बरामद
कटनी पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा (भा.पु.से.) द्वारा जिले में हुई गैस गोदाम से सिलेंडर चोरी के मामले में फरार आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी करने के निर्देश दिए थे इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. संतोष डेहरिया,नगर पुलिस अधीक्षक नेहा पच्चीसिया, थाना प्रभारी कुठला राजेंद्र मिश्रा के कुशल मार्गदर्शन में चौकी प्रभारी बिलहरी उप निरीक्षक सुयश पाण्डेय के नेतृत्व दिनांक 17/1/26 को दरमियानी रात बिलहरी भारत गैस गोदाम से 44 सिलेंडर चोरी हो जाने पर प्रार्थी की रिपोर्ट पर मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था।
विवेचना दौरान चोरी गये सिलेंडर व अज्ञात चोरों की लगातार पता तलाश के दौरान दिनांक 1 फरवरी को प्रकरण का खुलासा कर 5 आरोपियों सन्नी दाहिया,जोबीकला के मंजू पटेल, सलोक कुशवाहा, ग्राम छैघरा के रोहित यादव, संदीप काछी को गिरफ्तार किया गया था व चोरी गए सिलेंडर में से 24 सिलेंडर बरामद किए गए थे ।
बिलहरी पुलिस द्वारा लगातार फरार आरोपी की पता तलाश की जा रही थी दिनांक 16/5/26 को बिलहरी पुलिस को मुखबीर सूचना कि चोरी में संलिप्त सिलेंडर चोरी मामले में फरार चल रहे आरोपी करिया उर्फ रामकरण भूमिया पिता नरेश भूमिया उम्र 21 साल निवासी छैघरा थाना कुठला को आज दिनांक 16/5/26 को ग्राम छैघरा से अभीरक्षा में लेकर पूछताछ में 05 बड़े सिलेंडर व 04 छोटे सिलेंडर कुल 09 सिलेंडर करिया भूमिया के घर से जप्त किए गए व गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया है जहां से उसे जेल भेज दिया है ।
सराहनीय भूमिका थाना प्रभारी कुठला निरीक्षक राजेंद्र मिश्रा ,चौकी प्रभारी बिलहरी उप निरीक्षक सुयश पाण्डेय, प्रधान आरक्षक 182 संतोष, प्रधान आरक्षक 654 भरत विश्वकर्मा, आरक्षक 09 दिलकेश्वर सिंह की सराहनीय भूमिका रही ।
जिला कटनी में की गई चोरियों का विवरण –
- अप.क्र. 65/26 धारा 331(4), 305(a) बीएनएस थाना कुठला चौकी बिलहरी (भारत गैस गोदाम में चोरी)
- अप.क्र 55/26 धारा 331 (4), 305 (a) BNS थाना बड़वारा (इन्डेन गैस गोदाम में चोरी)।
- अप.क्र 472/25 धारा 331 (4), 305 (a) BNS थाना एनकेजे ।
जितेंद्र मिश्रा कटनी







